फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two died in accident

शादी से लौट रहे दो शिक्षामित्रों को ट्रक ने रौंदा

Sat, 23 Apr 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two died in accident
बछरावां (रायबरेली)। बांदा-बहराइच हाईवे पर नंदाखेड़ा गांव के पास गुरुवार देर रात बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद एक ट्रक खाई में जाकर पलट गया।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार दो शिक्षामित्रों की मौत हो गई। दोनों शिक्षामित्र हेडमास्टर की बरात में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक और क्लीनर मौके से भाग गए। बछरावां पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लालगंज के पूरे विजयी मजरे लोदीपुर उतरावां गांव निवासी गुप्तार सिंह यादव खीरों ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जमकोरिया में हेड मास्टर के पद पर तैनात हैं।
गुरुवार को हेडमास्टर गुप्तार सिंह यादव की बरात बछरावां कस्बे के एक मैरिज लॉन में आई थी। हेड मास्टर के स्कूल में तैनात शिक्षामित्र अशोक कुमार (35) और प्राथमिक विद्यालय अकोहरिया में तैनात शिक्षामित्र सूर्यभान (40) एक ही बाइक से शादी समारोह में शामिल होने बछरावां आए थे।
विज्ञापन

बरात में शामिल होकर दोनों शिक्षामित्र लौट रहे थे। दोनों ही जैसे बांदा-बहराइच राजमार्ग पर नंदाखेड़ा के निकट पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक और उस पर सवार अलग-अलग जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर मारने के बाद ट्रक खाई में जाकर पलट गया। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार खीरों थाना क्षेत्र के अकोहरिया निवासी अशोक व सूर्यभान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
बाइक सूर्यभान चला रहा था। वह हेलमेट लगाए था। क्षतिग्रस्त हेलमेट घटना से कुछ दूर पर पड़ा मिला। शिक्षामित्रों के पीछे दूसरी बाइक से चल रहे रायपुर गांव के पंचायत मित्र शैलू सिंह ने घटना की जानकारी ग्राम प्रधान संतोष कुमार को दी।
संतोष की सूचना पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। परिवारीजनों ने दोनों शिक्षामित्रों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक संजीव शुक्ला ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मां और बच्चों का हाल बेहाल
शिक्षामित्र अशोक कुमार यादव बेटी स्वाती (15), आदित्य (14), अभय (9), पत्नी मिथलेश (32) रो-रोकर बेहाल हैं। यही हाल शिक्षामित्र रहे मृतक सूर्यभान यादव के परिवार का है।

सूर्यभान की पत्नी अनीता, बेटा आदर्श (15), अंजली (13) भी सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। पत्नी कहती है कि अब बच्चों का ख्याल कौन रखेगा। बछरावां थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष जिबराइल अहमद ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed