फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Trucks collide on Gengaso bridge; traffic brought to a standstill

Raebareli News: गेंगासो पुल पर ट्रक भिड़े, यातायात ठप

Fri, 16 Oct 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 16 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Trucks collide on Gengaso bridge; traffic brought to a standstill
गेगासो गंगा पुल पर ट्रक खराब होने के बाद लगा जाम। 
सरेनी। बांदा-बहराइच हाईवे पर गेंगासो गंगा पुल पर बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों ट्रक पुल पर तिरछे खड़े हो गए। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात ठप हो गया। पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रकों को हटवाया। करीब सात घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन


हादसा फतेहपुर जिले में असनी पुलिस चौकी के पास हुआ। इसके चलते रायबरेली की ओर दो सड़का से लेकर फतेहपुर के सात मील तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोनों जिलों की पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रकों के पुल पर तिरछे खड़े होने के कारण सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


सुबह करीब 10 बजे हाइड्रा मशीन की मदद से दोनों ट्रकों को हटाया गया। इसके बाद सुबह 11 बजे यातायात बहाल हो सका। इस दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सीओ सुजीत राय ने बताया कि फतेहपुर जिले की सीमा में दो ट्रकों की भिड़ंत हुई थी, जिससे जाम लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed