फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Truck crash carts, siblings killed, 13 injured

ट्रक ने बैलगाड़ियों में मारी टक्कर, भाई-बहन की मौत, 13 घायल

Tue, 15 Nov 2016 11:42 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 15 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
 Truck crash carts, siblings killed, 13 injured
रायबरेली में मंगलवार को हरचंदपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बैलगाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
हरचंदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह ट्रक ने पांच बैलगाड़ियों में टक्कर मार दी। इससे बैलगाड़ी सवार भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ, जब लोग डलमऊ गंगा मेला के बाद बैलगाड़ियों पर सवार होकर घर जा रहे थे।
विज्ञापन


हादसे में दस मवेशी भी घायल हुए। पुलिस ने आनन-फानन घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। एएसपी ने पहुंचकर हादसे की जांच की। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के मझिगवां हरदोई गांव के लोग कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए रविवार को डलमऊ गंगाघाट पर गए थे।
विज्ञापन


सोमवार को गंगा स्नान किया और फिर मेला देखा। देर रात पांच बैलगाड़ियों पर सवार होकर घर के लिए रवाना हुए। मंगलवार सुबह बैलगाड़ियों पर सवार लोग गांव जा रहे थे। लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर बंद पड़ी मोदी फैक्ट्री के पास जिला मुख्यालय की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बैलगाड़ियों को टक्कर मारते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में राजदेव (15) पुत्र देशराज और उसकी बहन कोमल (13) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजदेव का भाई वासुदेव (6), पिता देशराज (40) के अलावा तेज प्रताप (35), राम विशाल (5), राम सिंह (22), कृष्ण किशोर (40), मोनिका (16), रामलखन (25),  रामभरोसे (22), अर्जुन (18), सुशीला (21), प्रदीप (16), अरुण (10) गंभीर घायल हो गए।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बैलगाड़ियां टूटकर टुकड़ों में बंट गई और 10 बैल घायल हो गए। हादसे की सूचना पर हरचंदपुर थानेदार जेपी यादव फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

एएसपी वीरेंद्र यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे की जांच की। एएसपी ने बताया कि ट्रक की टक्कर से भाई-बहन की मौत हुई है, जबकि 13 लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। ट्रक और चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

दसे से मझिगवां हरदोई गांव का माहौल गमगीन हो गया है। हर कोई इस घटना से आहत है और कहता है कि पहले इस तरह के हादसे उनके गांव में नहीं हुए। मझिगवां निवासी देशराज किसानी करता है। हर कार्तिक पूर्णिमा पर परिवार के लोगों के साथ गंगा स्नान करने जाते हैं।

इस बार भी सभी गंगा स्नान करने गए थे। लेकिन विद्यावती इस बार नहीं गई। पति देशराज, बेटा राजदेव, वासुदेव और बेटी कोमल गंगा नहाने गए थे। मृतक राजदेव हरचंदपुर कस्बे में राष्ट्र भारती स्कूल में कक्षा दस और उसकी बहन कोमल जनपद इंटर कॉलेज हरचंदपुर में कक्षा नौ की छात्रा थी।

हादसे में राजदेव और उसकी बहन कोमल की जहां मौत हो गई, वहीं उसका पिता देशराज, भाई वासुदेव जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। सुबह जैसे ही बेटे-बेटी की मौत की सूचना मिली विद्यावती छाती पीटकर रोने लगी।

उसके रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों का मजमा लग गया। धीरे-धीरे हादसे की जानकारी पूरे गांव में हुई तो ग्रामीण गमगीन हो गए। रोते-बिलखती विद्यावती जिला अस्पताल पहुंची। उसके आंसू नहीं थम रहे हैं।


हादसे में दस मवेशी घायल हो गए। नौ मवेशी इधर-उधर भाग गए। बाद में उन्हें मोती का पुरवा के पास ले जाया गया। वहीं देशराज का एक बैल घायल जरूर हुआ, लेकिन दस किमी चलकर अपने मालिक के घर पहुंच गया। उसे देख हर किसी की जुबां से यही बात निकली मालिक का घर नहीं भूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed