फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Trilochan removed from his post after his name was involved in fraud

Raebareli News: धोखाधड़ी में नाम शामिल होने पर पद से हटाए गए त्रिलोचन

Sat, 21 Jun 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 21 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Trilochan removed from his post after his name was involved in fraud
रायबरेली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक बृहस्पतिवार देर शाम गांधी धर्मशाला में आयोजित की गई। इसमें जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा को उनके पद से हटा दिया गया। त्रिलोचन सिंह छाबड़ा पर लाखों रुपयों की धोखाधड़ी करने के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा एवं जिला संरक्षक संदीप जैन को बैठक में इस बारे में अवगत कराया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से त्रिलोचन सिंह छाबड़ा को पद से बर्खास्त कर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने बताया कि नए जिलाध्यक्ष की घोषणा शीघ्र ही कर दी जाएगी। प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा ने कहा कि पुलिस में दर्ज मुकदमे व सोशल मीडिया में चल रहे आरोपों से हमारे मंडल का कोई लेना-देना नहीं है। यह छाबड़ा परिवार का व्यक्तिगत मामला है।
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ जिला महामंत्री संदीप शुक्ला, नगर युवा अध्यक्ष दिलदार रायनी, नगर अध्यक्ष केके गुप्ता ,जिला कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता, जिला मंत्री शिखर श्रीवास्तव ,जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, जिला महामंत्री प्रभाकर गुप्ता, विधिक सलाहकार दुर्गेश वर्मा, नगर कोषाध्यक्ष शकील अहमद, नगर महामंत्री अब्दुल वाहिद, जिला युवा अध्यक्ष पंकज प्रजापति व मीडिया प्रभारी मुकेश अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed