फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Train

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए नहीं मिल सकेगी ट्रेन

Sat, 13 Nov 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Train
रायबरेली। कार्तिक पूर्णिमा मेला 19 नवंबर को है। जिले के डलमऊ स्थित गंगा तटों पर लाखों की संख्या में स्नान करने वालों की भीड़ जुटती है। इसमें रायबरेली के साथ ही अन्य जिलों से भी लोग पहुंचते हैं। इससे अलावा जिले के गेंगासों व गोकना समेत अन्य गंगा घाटों पर भी स्नान होता है। स्नानार्थियों को इस बार ट्रेन से सफर का मौका नहीं मिलेगा क्योंकि रायबरेली जंक्शन से डलमऊ के लिए कोई ट्रेन नहीं चल रही है। स्नानार्थियों को निजी वाहनों, रोडवेज बसों या फिर डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए सबसे ज्यादा भीड़ डलमऊ कस्बे के गंगा घाटों पर उमड़ती है। यहां विशाल मेला भी लगता है। ऊंचाहार और सरेनी क्षेत्र के घाटों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ती है। काफी संख्या में स्नानार्थी रेल मार्ग द्वारा डलमऊ व ऊंचाहार जाते और आते थे, लेकिन इस बार स्नानार्थियों को ट्रेन से सफर करने का लाभ नहीं मिल सकेगा। रोडवेज ने शहर समेत जिले के विभिन्न स्थानों से स्नानार्थियों को गंगा घाट तक ले जाने के लिए 60 बसें चलाने का फैसला लिया है, लेकिन रेलवे ने अब तक कोई भी ट्रेन चलाने का निर्णय नहीं लिया है।
विज्ञापन

पहले रायबरेली जंक्शन से डलमऊ के लिए कई ट्रेनें चलती थीं। इनमें रायबरेली से ऊंचाहार, डलमऊ होते हुए कानपुर, रायबरेली से डलमऊ होते हुए कानपुर, रायबरेली से डलमऊ होते हुए रघुराज सिंह स्टेशन तक ट्रेन चलती थी। यह सभी पैसेंजर ट्रेनें (शटल सेवा) थीं, जिससे लोगों को कम पैसे में सफर करने का मौका मिल जाता था। जरूरत पड़ने पर शटल सेवाओं के फेरे बढ़ा दिए जाते थे। सभी ट्रेनें गत वर्ष मार्च में लॉकडाउन के दौरान बंद कर दी गई थी, लेकिन डलमऊ की तरफ जाने वाली किसी भी ट्रेन को अब तक शुरू नहीं किया गया है। इससे यात्रियों को ज्यादा पैसे खर्च करके बसों से जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली से ऊंचाहार-डलमऊ होते हुए कानपुर के बीच एक जोड़ी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन इसी वर्ष 24 अगस्त से चलाने की बात कही गई थी, लेकिन यह ट्रेन भी नहीं चल सकी। दूसरी तरफ प्रयागराज-उन्नाव रेल मार्ग पर ऊंचाहार एक्सप्रेस, इंटरसिटी और पैसेंजर ट्रेन चल रही है, लेकिन शहर व आसपास के इलाकों के स्नानार्थियों को फायदा नहीं मिल सकेगा। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि रायबरेली जंक्शन से डलमऊ जंक्शन के लिए कोई ट्रेन नहीं है। कार्तिक पूर्णिमा को देखते हुए अब तक कोई ट्रेन चलाने का दिशा निर्देश भी नहीं आया है। उच्चाधिकारियों के स्तर से कोई निर्णय लिया गया तो ट्रेन चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed