फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Train

तूफान का खतरा देख रद्द रहेगी नीलांचल एक्सप्रेस

Sun, 23 May 2021 07:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
Train
रायबरेली। ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर चक्रवाती तूफान यास का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग की ओर से तूफान का अलर्ट जारी होने के बाद रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला लिया है। उत्तर रेलवे ने 15 ट्रेनें निरस्त की हैं, जिनमें एक जोड़ी ट्रेन इस जिले से होकर गुजरती हैं। यानी कि 25 मई को नीलांचल एक्सप्रेस के दोनों फेरे निरस्त रहेंगे।
विज्ञापन

आनंद विहार और पुरी के बीच नीलांचल एक्सप्रेस फर्राटा भरती है। दोनों ही फेरे हफ्ते में तीन-तीन दिन होते हैं। गाड़ी संख्या-02875 नीलांचल एक्सप्रेस पुरी से आनंद विहार के लिए चलती है, जो दूसरे दिन रायबरेली पहुंचती है।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या-02876 नीलांचल एक्सप्रेस आनंद विहार से पुरी जाती है, जो उसी दिन रायबरेली आती है। उत्तर रेलवे ने चक्रवाती तूफान के खतरे को देखते हुए 15 ट्रेनों को निरस्त किया है, जिसमें नीलांचल एक्सप्रेस भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों फेरे 25 मई को निरस्त किए गए हैं। यानी कि पुरी से चलने वाली नीलांचल एक्सप्रेस 26 मई को और आनंद विहार से दौडने वाली नीलांचल एक्सप्रेस 25 मई को रायबरेली नहीं आएगी। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि चक्रवाती तूफान के खतरे को देखते हुए कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed