फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Traffic signals in the city to be operational from today

Raebareli News: शहर में ट्रैफिक सिग्नल का संचालन आज से

Fri, 22 May 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 22 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Traffic signals in the city to be operational from today
रायबरेली। कानपुर, लखनऊ जैसे बड़े महानगरों की तरह अब रायबरेली शहर में भी शुक्रवार से ट्रैफिक सिग्नल का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे न सिर्फ जाम की समस्या दूर होगी, बल्कि हादसों में भी कमी आएगी। हालांकि अभी दो पॉलियों में ही सिग्नल का संचालन होगा। यातायात नियमों की अनदेखी पर अभी 15 दिनों तक वाहनों का चालान नहीं होगा। इसके बाद वाहनों का चालान भी होगा।
विज्ञापन


दरअसल, करीब डेढ़ साल पहले शहर के तीन प्रमुख चौराहों डिग्री कॉलेज, सिविल लाइन, पुलिस लाइन पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए थे। सिग्नल का ट्रायल कार्य पूरा होने के बाद अब इसे शुरू करने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन


नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) स्वर्ण सिंह, ट्रैफिक सीओ अमित सिंह, यातायात प्रभारी विनय कुमार तिवारी की बृहस्पतिवार को बैठक हुई और ट्रैफिक सिग्नल संचालन को लेकर चर्चा की गई, तब जाकर इसे हरी झंडी दी गई। शहर में जाम प्रमुख समस्या है। इससे लोगों को हर दिन परेशान होना पड़ता है। लोग मनमाने तरीके से वाहनों का संचालन करते हैं। इससे जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभी फिलहाल ट्रैफिक सिग्नल का संचालन प्रतिदिन दो पालियों में होगा। प्रथम पाॅली सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी पाली में शाम चार से शाम सात बजे तक की होगी। पुलिस विभाग की ओर से प्रत्येक चौराहे पर आवश्यकतानुसार मैन पावर, बैरियर आदि की व्यवस्था कराएगा, जबकि नगर पालिका प्रत्येक चौराहा पर जेब्रालाइन व स्टॉप लाइन इत्यादि का कार्य कराया जाएगा।



----------
ट्रायल के बाद ट्रैफिक सिग्नल का संचालन शुरू कराया जा रहा है। इससे शहर में जाम की समस्या दूर होगी। हादसों में भी कमी आएगी। हालांकि अभी 15 दिनों तक यातायात नियमों की अनदेखी पर वाहनों का चालान नहीं होगा। इसके बाद वाहनों के चालान की प्रक्रिया भी शुरू कराई जाएगी।
-स्वर्ण सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed