फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Traffic changed in Lalganj

लालगंज में परिवर्तित किया गया यातायात

Tue, 08 Nov 2022 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Traffic changed in Lalganj
लालगंज (रायबरेली)। कार्तिक पूर्णिमा पर्व को लेकर जहां इस बार श्रद्धालुओं में उत्साह है, वहीं प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए जगह-जगह पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। कस्बे के डलमऊ बाईपास पर कानपुर फतेहपुर से ऊंचाहार और प्रयागराज की ओर से आने वाले बड़े वाहन डलमऊ की ओर जाने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

अब इन वाहनों को रायबरेली होते हुए ऊंचाहार या प्रयागराज जाना होगा। वहीं पुलिस बल ने फतेहपुर रोड सेमरपहा बाईपास को बैरिकेड कर दिया, ताकि कोई बड़ा वाहन बाईपास होते हुए डलमऊ रोड पर न जा सके। प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह जगह पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया है। ताकि किसी प्रकार के जाम और दुर्घटना की स्थिति न बने। सोमवार की सुबह आठ बजे से डलमऊ मेला समाप्ति तक बड़े वाहनों के जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed