{"_id":"6228efe86d85d5609273d71d","slug":"today-is-the-hour-of-decision-the-heads-of-six-candidates-will-be-tied-raibaraily-news-lko621095450","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli Election Result: फैसले की घड़ी आज, छह उम्मीदवारों के सिर बंधेगा ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli Election Result: फैसले की घड़ी आज, छह उम्मीदवारों के सिर बंधेगा ताज
विज्ञापन
रायबरेली। फैसले की घड़ी आ गई है। गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से गोरा बाजार स्थित आईटीआई परिसर में मतगणना होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट से पड़े मताें की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम के मत गिने जाएंगे। जिले की छह विधानसभा सीटों पर 73 उम्मीदवार मैदान में हैं। किसके सिर जीत का सेहरा बंधेगा, यह गुरुवार दोपहर तक साफ हो जाएगा। उम्मीद है कि सबसे पहले हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र का रिजल्ट आएगा, क्योंकि इस सीट के लिए सबसे कम 27 राउंड में ही मतगणना पूरी करा ली जाएगी। जबकि सबसे अधिक सरेनी विधानसभा क्षेत्र में 32 राउंड में मतगणना होगी। उम्मीद है कि शाम चार बजे तक सभी छह विधानसभा क्षेत्र के रिजल्ट सामने आ जाएंगे।
शहर के राजकीय औद्योगिक संस्थान गोरा बाजार में मतगणना के लिए कड़ा सुरक्षा घेरा बनाया गया है। सुबह मॉक काउंटिंग के बाद आठ बजे से मतगणना शुरू होगी।
सिर्फ एक क्लिक पर जानें हर विधानसभा सीट का नतीजा
सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना होगी। इसके बाद ईवीएम के वोटों की गणना होगा। मतगणना के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए 18-18 टेबल लगी हैं। इसमें दो-दो टेबल पोस्टल बैलेट और आरओ के लिए रखी गईं हैं। मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रेक्षक भी आ गए हैं। बुधवार को सभी ने मतगणना स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रेक्षक के साथ ही डीएम, एसपी व अन्य अधिकारी भी दिनभर मतगणना स्थल पर डटे रहे। एडीएम (प्रशासन) अमित कुमार ने बताया कि मतगणना के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। गुरुवार सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
हर राउंड के बाद मिलेगी मतों की जानकारी
विधानसभा चुनाव रिजल्ट: इस लिंक पर मिलेगा हर अपडेट
सभी छह विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना एक साथ शुरू होगी। प्रत्येक राउंड की मतगणना के बाद मतों की पूरी जानकारी अनाउंस की जाएगी। प्रत्येक राउंड में प्रत्याशियों को मिलने वाले मतों को डिस्प्ले इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पर प्रसारित करने के बाद लाउडस्पीकर से अनाउंस किया जाएगा।