{"_id":"56f03d0d4f1c1ba918f14d2a","slug":"to-recommend-to-the-bsp-leader-beaten-by-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिफारिश करने गए बसपा नेता को सिपाही ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिफारिश करने गए बसपा नेता को सिपाही ने पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Mon, 21 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए जुआरियों की सिफारिश करने आए बसपा नेता व सिपाही की कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ी की दोनों में मारपीट हो गई। मारपीट की शिकायत बसपा नेता ने एसपी से की तो एसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। उधर, इस मामले को लेकर एसपी दफ्तर में लोगों ने प्रदर्शन भी किया।
कोतवाली पुलिस ने रविवार को धनाभाद गांव स्थित बुद्धीलाल की बाग से सात जुआरियों को हिरासत में लिया था। पुलिस ने सातों पर कार्रवाई शुरू कर दी थी। रविवार को रात साढ़े नौ बजे बसपा के सरेनी विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष सरोज गौतम जुआरियों की सिफारिश करने कोतवाली पहुंचे।
वहां पर सिपाही ओपी यादव और बसपा नेता की बीच झड़प शुरू हो गई। बात इतनी आगे बढ़ गई कि सिपाही व बसपा नेता के बीच हाथापाई शुरू हो गई। पुलिस कर्मियों व मौजूद लोगों की बीच बचाव करने पर मारपीट शांत हो सकी।
विज्ञापन
घटना के बाद सीओ रामअर्ज कोतवाली पहुंचे और उन्होंने पूरा वाकये से एसपी हरिनारायण सिंह को अवगत कराया। एसएसआई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिपाही ओपी यादव को लाइन हाजिर कर दिया।