{"_id":"67feb3213091dfc86806dca4","slug":"three-teams-were-formed-for-the-disclosure-20-cctv-cameras-were-scanned-raebareli-news-c-101-1-slko1032-131058-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: खुलासे के लिए तीन टीमें बनीं, 20 सीसीटीवी कैमरे खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: खुलासे के लिए तीन टीमें बनीं, 20 सीसीटीवी कैमरे खंगाले
Wed, 16 Apr 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
नसीराबाद (रायबरेली)। दुकानदार से तमंचे के बल पर सोमवार को हुई लूट के मामले में पुलिस ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। तीन टीमें गठित की गई हैं। टीम ने 20 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन अब तक लुटेरों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है।
मेदापुर गांव निवासी महेश कुमार की छतोह ब्लॉक के पास साइकिल व बाइक रिपेयरिंग की दुकान हैं। सोमवार की सुबह नौ बजे वे बाइक से रिपेयरिंग के लिए पार्ट्स खरीदने अमेठी जिले के बहादुरपुर बाजार जा रहे थे। डेरा मजरे छतोह गांव के सामने बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया था। जेब में रखे 19 हजार 700 रुपये लूट लिए। खुलासे के लिए एसओजी के अलावा तीन पुलिस की टीमें लगाई गईं हैं।
सलोन सीओ प्रदीप कुमार के निर्देश पर पुलिस ने छतोह से गांधीनगर मार्ग, सलोन-जायस मार्ग पर मेहंदीगंज के पास, ब्लाॅक के निकट लगे 20 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीओ ने बताया कि लूट के खुलासे के लिए टीमें काम कर रही हैं। जल्द लुटेरे गिरफ्तार किए जाएंगे।