{"_id":"edb82fc1f44c93bc5d4c1cd207aedcf3","slug":"three-schools-not-hoisted-the-tricolor-salary-stopped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन स्कूलों में नहीं फहराया तिरंगा, वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन स्कूलों में नहीं फहराया तिरंगा, वेतन रोका
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस के मौके पर लालगंज ब्लॉक क्षेत्र के खजूरगांव स्थित तीनों स्कूलों में झंडा नहीं फहराया गया। शिकायत पर बीएसए ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तो स्कूल बंद मिले और झंडा भी नहीं दिखा।
मामले में तीनों स्कूलों के हेडमास्टरों का वेतन रोकते हुए बीईओ से रिपोर्ट तलब की है। तीनों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने की चेतावनी दी गई है। एनपीआरसी को भी नोटिस देकर जवाब मांगा है।
गणतंत्र दिवस के मौके पर खजूरगांव निवासी रवींद्र कुमार मिश्रा ने फोन करके बीएसए से शिकायत की कि प्राथमिक स्कूल खजूरगांव द्वितीय में तिरंगा नहीं फहराया गया है।
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर दोपहर 12.48 बजे बीएसए खजूरगांव पहुंचे तो प्राथमिक स्कूल खजूरगांव प्रथम व द्वितीय के साथ ही पूर्व माध्यमिक स्कूल खजूरगांव बंद मिले। यहां झंडा भी फहरा नहीं मिला।
बीएसए ने तीनों स्कूलों के हेडमास्टरों का वेतन रोकते हुए बीईओ लालगंज को जांच करके रिपोर्ट देने के आदेश दिए। इस संबंध में खजूरगांव के एनपीआरसी को भी नोटिस दिया गया है।
बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि बीईओ की रिपोर्ट आने के बाद शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। अन्य कार्रवाई भी होगी।