{"_id":"69cc1d4081f0d65f0f0a5b29","slug":"the-water-level-of-ganga-is-continuously-rising-100-bighas-of-crops-are-submerged-raebareli-news-c-101-1-slko1032-154325-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: गंगा का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, 100 बीघा फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: गंगा का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, 100 बीघा फसल जलमग्न
Wed, 01 Apr 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। टिहरी बांध से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। इससे क्षेत्र की 100 बीघा तरबूज की फसल में पानी में डूब गई है। पानी खेतों में आने से सब्जी की फसल को भी नुकसान हुआ है। फसल में पानी भरने से किसान में मायूसी है। किसानों ने तहसील प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
शनिवार की रात से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे गोकना, गोला घाट, बादशाहपुर, पूरे तीर खरौली, कल्यानी व कोटरा बहादुरगंज घाट पर लगभग 200 बीघे तरबूज, खरबूजा, खीरा, कद्दू, लौकी की फसल डूबने का खतरा मंडरा रहा था। गोकना घाट के पास फसल बोने वाले किसान रामबाबू निषाद, राम कुमार, शीतला प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, अमित निषाद की रविवार को लगभग 10 बीघे सब्जी की फसल में पानी भर गया था। वहीं अब करीब 100 बीघा तरबूज की फसल जलमग्न हो गई है।
हाल यह है कि नदी के रेत में बोई तरबूज व सब्जी की फसल पानी से लबालब हो गई है। किसान रावेंद्र कुमार, राम स्वरूप निषाद, जीवनलाल, रंजीत रैदास फूलचंद निषाद, महेंद्र कुमार, मोती लाल, राजेश कुमार, राकेश कुमार की फसल का नुकसान हुआ है। किसानों ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी है। एसडीएम विवेक राजपूत ने बताया कि लेखपाल से नुकसान की रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।