फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The third day of the nomination of three candidates filled leaflets

नामांकन के तीसरे दिन तीन उम्मीदवारों ने भरे परचे

Wed, 01 Feb 2017 11:24 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 01 Feb 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
The third day of the nomination of three candidates filled leaflets
विधान सभा चुनाव - फोटो : demo
 जिले में नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन बुधवार को समर्थकों के साथ एक भाजपा और दो बसपा उम्मीदवारों ने परचा दाखिल किया। इस दौरान गहमागहमी का माहौल रहा। पुलिस ने समर्थकों को डिग्री कॉलेज चौराहे पर ही रोक दिया। प्रत्याशी समेत पांच लोगों को नामांकन कक्ष के अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन


पूर्वाह्न 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू कराई गई। बसंत पंचमी को शुभ मानते हुए सरेनी विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी ठाकुर प्रसाद ने समर्थकों के साथ पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। ठाकुर प्रसाद ने एक सेट में नामांकन किया। राजेंद्र कुमार इनके प्रस्तावक रहे।
विज्ञापन


वहीं सलोन विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी दल बहादुर कोरी ने नामांकन पत्र जमा किया। भाजपा प्रत्याशी ने चार सेट में नामांकन किया। बृजमोहन, विमलाकांत तिवारी, शत्रोहन, शिवदर्शन यादव प्रस्तावक के रूप में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊंचाहार विस सीट से बसपा प्रत्याशी विवेक सिंह ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर चार सेटों में परचा भरा। तीनों प्रत्याशी फूल माला लादे हुए नामांकन स्थलों पर पहुंचे। सरेनी विस सीट से परचा भरने वाले बसपा प्रत्याशी ठाकुर प्रसाद, ऊंचाहार विस सीट से नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी विवेक सिंह करोड़पति हैं।

तो पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी दल बहादुर कोरी लखपति हैं। ये प्रत्याशी शस्त्र रखने के भी शौकीन हैं। इसमें दो नेताओं के पास तीन-तीन शस्त्र हैं, जबकि एक प्रत्याशी के पास महज एक शस्त्र है। लालगंज तहसील क्षेत्र के बहाई के रहने वाले ठाकुर प्रसाद का कानपुर मेें भी मकान है।

ठाकुर पर एक करोड़ से ज्यादा का लोन भी है। पूर्व मंत्री भी दो लाख से ज्यादा के कर्जदार हैं। तीनों प्रत्याशियों की ओर से अपने दाखिल किए गए नामांकन पत्र में ये जानकारी दी गई।
बसपा प्रत्याशी ठाकुर प्रसाद आठ करोड़ से ज्यादा की चल संपत्ति हैं। इसमें सात करोड़ 61 लाख बैंक खाते में है।

पांच गाड़ियों में दो फारचूनर, एक स्कार्पियो, एक जेसीवी, एक बोलेरो हैं। दो लाख 86 हजार रुपये का सोना-चांदी है। वहीं 38 लाख 26 हजार की अचल संपत्ति है। टीपी नगर कानपुर में एक मकान है। एक करोड़ 55 लाख का ऋण है। इंटर तक की शिक्षा ली है। कोई आपराधिक मुकदमा नहीं है। एक पिस्टल, एक बंदूक और एक रायफल है।

भाजपा प्रत्याशी दल बहादुर कोरी के पास 12 लाख 54 हजार से ज्यादा की चल संपत्ति है। इनके पास एक कार और एक बाइक है। दो मंजिला एक पक्का मकान है। एक रिवाल्वर, एक रायफल और एक बंदूक है। 20 लाख 17 हजार की अचल संपत्ति है।

दो लाख चार हजार 993 रुपये का ऋण भी है। हाईस्कूल की शिक्षा ग्रहण की है। सलोन तहसील क्षेत्र के पदमनपुर बिजौली गांव के रहने वाले हैं। बसपा प्रत्याशी विवेक सिंह के पास 33 लाख 45 हजार 155 और उनकी पत्नी सुरुचि के पास 10 लाख 37 से ज्यादा की चल संपत्ति है।


एक करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति है। एक रायफल है। विवेक के पास नकदी के रूप में दो लाख और पत्नी के पास 20 हजार रुपये हैं। दो ट्रक, एक ट्रेलर, एक एक्सयूवी, एक पैजेरो, एक स्कार्पियो, एक बाइक भी है। इसके अलावा सोने-चांदी के जेवरात भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed