फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The team recorded statements of contractors and workers

Raebareli News: टीम ने ठेकेदारों और कर्मियों के दर्ज किए बयान

Sat, 04 Oct 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 04 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
The team recorded statements of contractors and workers
रायबरेली। लोक निर्माण विभाग खंड प्रथम की एक्सईएन के खिलाफ हुई शिकायत के बाद शुक्रवार को टीम जांच करने जिले पहुंची। ठेकेदारों और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। टीम को कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं मिले। जांच के बाद टीम मुख्यालय लौट गई। इसके बाद ठेकेदारों ने शुक्रवार को भी बैठक कर आवाज बुलंद की और एक्सईएन को हटाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की एक्सईएन के खिलाफ ठेकेदार लामबंद हैं। उन पर मनमानी, समय से भुगतान नहीं करने, कमीशनबाजी, कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण न करने जैसे आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को सीतापुर के अधीक्षण अभियंता सतीश कुमार, लखनऊ से आए अधिशासी अभियंता आरपी यादव ने यहां पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


ठेकेदार अजय सिंह, राजेश बहादुर सिंह, राघवेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह ने कहा कि ठेकेदारों के बिल विभाग में जमा हैं, लेकिन भुगतान नहीं किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता संजू कुमारी ने बताया कि उन पर लगाए आरोप निराधार हैं। कुछ ठेकेदार मनमाने तरीके से काम करते हैं। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed