{"_id":"687d3ff1c96c867097029f81","slug":"the-speed-of-trains-will-not-be-reduced-at-the-turning-point-raebareli-news-c-101-1-slko1034-137468-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: टर्निंग पॉइंट पर ट्रेनों की रफ्तार नहीं होगी कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: टर्निंग पॉइंट पर ट्रेनों की रफ्तार नहीं होगी कम
Mon, 21 Jul 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
दरियापुर रेलवे स्टेशन पर टर्निंग पॉइंट पर उच्च गुणवत्ता वाले उपकरण लगाते कर्मचारी।
रायबरेली। रेलवे ट्रैकों की क्षमता बढ़ाने के साथ ही टर्निंग पॉइंट की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। उच्च गुणवत्ता वाले उपकरण लगाने का काम रविवार को शुरू कर दिया गया है। शहर के रेलवे स्टेशन पर सभी टर्निंग पॉइंट पर आधुनिक स्विच लगाए जा चुके हैं।
अब ऊंचाहार रेल लाइन पर शहर के निकट स्थित दरियापुर स्टेशन के सभी टर्निंग पॉइंट पर नए स्विच लगाए जा रहे हैं, जिसके लिए रविवार को तीन घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लेकर एक स्विच बदला गया है। ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ। किसी भी ट्रेन को एक रेल लाइन से दूसरी रेल लाइन पर जाने के लिए टर्निंग पॉइंट से होकर गुजरना होता है, जहां ट्रेनों की रफ्तार धीमी रखनी होती है।
ज्यादातर टर्निंग पॉइंट स्टेशन परिसर में बने होते हैं, क्योंकि ट्रेनों को मेन लाइन से लूप लाइन यानी प्लेटफॉर्म की लाइन पर लाना होता है। ट्रेनों की रफ्तार कम होने से लेटलतीफी बढ़ती है। टर्निंग पॉइंट पर अभी तक ओवर राइडिंग स्विच लगे हुए हैं, जिसकी जगह उच्च गुणवत्ता वाले थिक वेब स्विच लगाए जा रहे हैं। इससे ट्रेनों की रफ्तार पर असर नहीं पड़ेगा। जिस रफ्तार से ट्रेनें मेन लाइन पर दौड़ती हैं, उसी रफ्तार में टर्निंग पॉइंट से भी गुजरेंगी।
विज्ञापन
दरियापुर रेलवे स्टेशन पर छह टर्निंग पॉइंट हैं। इन सभी टर्निंग पॉइंट में लगे स्विच बदले जाने हैं। रविवार को मेन लाइन के टर्निंग पॉइंट संख्या-60 पर थिक वेब स्विच लगाने का काम कराया गया। इसी तरह बाकी टर्निंग पॉइंट पर भी ट्रैफिक ब्लॉक मिलने पर उच्च गुणवत्ता वाले उपकरण लगाए जाएंगे।
यातायात निरीक्षक बाल मुकुंद ने बताया कि टर्निंग पॉइंट पर पुराने उपकरण हटाकर उनकी जगह थिक वेब स्विच लगाने के लिए रविवार को दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया। यह काम उस समय कराया गया, जब ट्रेनों का संचालन नहीं था।