{"_id":"67db193daa20c01eaa02e456","slug":"the-risk-of-eye-infection-increases-with-heat-raebareli-news-c-101-1-slko1033-129421-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: गर्मी के साथ आंखों में संक्रमण का खतरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: गर्मी के साथ आंखों में संक्रमण का खतरा बढ़ा
Thu, 20 Mar 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बच्चे की आंख को चेक करते चिकित्सक।
- फोटो : संवाद
रायबरेली। गर्मी बढ़ने के साथ आंखों में संक्रमण का खतरा बढ़ने लगा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में नेत्र रोगियों की संख्या बढ़ गई है। बुधवार को 100 से अधिक मरीजों ने ओपीडी में पहुंचकर चिकित्सीय सलाह ली। हफ्तेभर पहले लगभग 25 नेत्र रोगी ही ओपीडी में आ रहे थे।
वैसे आंखों से जुड़ी समस्या कभी भी हो सकती हैं, लेकिन गर्मी में कुछ खास तरह के इंफेक्शन और एलर्जी का खतरा ज्यादा होता है। यह समस्या उन लोगों को ज्यादा हो सकता है, जो अपने जॉब की जरूरतों के मद्देनजर ज्यादा समय बाहर धूप में बिताते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ का कहना है कि गर्मी के कारण होने वाली समस्याओं से बचाव करते रहना जरूरी है। गंभीर स्थितियों में ये कई अंगों को क्षति पहुंचा सकती हैं।
बुधवार को जिला अस्पताल के नेत्र विभाग में मरीजों की संख्या अधिक देखने को मिली। आंखों के लाल होने, शुष्क होने सहित अन्य समस्याएं देखने को मिलीं। ओपीडी के दौरान नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शरद कुशवाहा ने बताया कि अधिक गर्मी और शुष्क हवाएं आंखों के लिए नुकसानदायक हैं।
विज्ञापन
अस्पतालों में इन दिनों आंखों में लालिमा, दर्द, जलन और एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस के मामले बढ़े हैं। आंखों में सूखेपन यानी ड्राई आइज की समस्या भी बढ़ी है। विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है। एसीएमओ व नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शरद कुशवाहा ने ओपीडी में नेत्र रोगियों को आंखों को संक्रमण से बचाने के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी।
ऐसे करें सूखी आंख की समस्या की पहचान
सूखी आंख के कारण आंखों में कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं। गर्मियों में धूप के कारण आंखों में चुभन, जलन या खुजली होने लगती है। आंखों का लाल रहना, आंखों में कुछ होने का एहसास, रात में गाड़ी चलाने में कठिनाई होना, आंखों से अक्सर पानी आना, आंखों में जलन बने रहना, धुंधला दिखाई देना या आंखों में अक्सर थकावट का एहसास होना इसके लक्षण हैं। बचाव के लिए आंखों को गर्मी और लू से बचाएं। समस्या होने पर चिकित्सक से सलाह जरूर लें।