{"_id":"582a03fa4f1c1b58368fe4bc","slug":"the-quad-bike-rider-crushed-fruit-sellers-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने बाइक सवार फल विक्रेताओं को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने बाइक सवार फल विक्रेताओं को रौंदा
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 15 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नसीराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार रात बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो फल विक्रेताओं को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब दोनों बाइक से रुपया वसूलकर गौरीगंज अमेठी जा रहे थे।
हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। बताते हैं कि ट्रैक्टर में लाइट नहीं थी, जिसके चलते हादसा हुआ। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। अमेठी के गौरीगंज निवासी आशीष (18) और सलमान (20) फल विक्रेता थे।
देर शाम यहां नसीराबाद कस्बे में उधारी का रुपया वसूलने के बाद दोनों बाइक से गौरीगंज जा रहे थे। नसीराबाद थाना क्षेत्र के बस्ती का पुरवा गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनों को रौंद दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर तिलोई सीओ हौसिला प्रसाद भी मौके पर पहुंचे। सीओ सलोन चरन सिंह का कहना है कि ट्रैक्टर के रौंदने से दो फल विक्रेताओं की मौत हुई है। घटना की सूचना परिवारीजनों को दे दी गई है।