फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The proposed list of reservation will be released soon

जल्द जारी होगी आरक्षण की प्रस्तावित सूची

Tue, 02 Mar 2021 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
The proposed list of reservation will be released soon
रायबरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम पंचायत सदस्यों की सीटों के आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। दो या तीन मार्च को सभी पदों के आरक्षण की प्रस्तावित सूची सूची जारी हो जाएगी। सीटों को लेकर दावेदारों की धड़कनें बढ़ गई हैं। खासकर प्रधान की 988 सीटों के बारे में जानकारी पाने के लिए दावेदार बेहद उत्सुक नजर आ रहे हैं। हालांकि गांवों में दावेदार माहौल बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

शासन से विस्तृत गाइडलाइन आने के बाद पंचायत चुनाव के लिए सीटों के आरक्षण का काम जिला पंचायतराज विभाग कार्यालय में शुरू हो गया। जिले में जो पद पिछले पांच चुनावों में कभी भी पिछड़ी जाति या अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित नहीं हुए हैं, उन्हें संबंधित जातियों के लिए आरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि ब्लॉकों में शासन से तय सीटों से अधिक पद संबंधित जातियों के लिए आरक्षित नहीं किए जाएंगे। प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य पदों के आरक्षण को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम से अनुमोदन के बाद दो या तीन मार्च को प्रस्तावित सूची जारी कर दी जाएगी। हालांकि शासन ने पहले ही तीन मार्च तक आरक्षण की प्रस्तावित सूची जारी करने का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। ज्यों-ज्यो सीटों के आरक्षण की सूची जारी होने का समय आ रहा है, त्यों-त्यों दावेदारों की धड़कनें तेज होने लगी हैं।
सभी लोग सीटों के आरक्षण के बारे में जानकारी के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। गांवों में सीटों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। दावेदार अपने-अपने क्षेत्र में माहौल बनाने में भी जुट गए हैं।
दो या तीन मार्च को प्रस्तावित सूची का डीएम के स्तर से प्रकाशन होने के बाद चार से आठ मार्च के बीच प्रस्तावित सूची पर आपत्तियां ली जाएंगी। नौ मार्च को डीपीआरओ कार्यालय में आपत्तियों को एकत्र किया जाएगा। 10 से 12 मार्च के बीच आपत्तियों के निस्तारण का काम पूरा किया जाएगा। आपत्तियों के निस्तारण का काम पूरा होने के बाद 13 से 14 मार्च के बीच सीटों के आरक्षण की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।

डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सीटों के आरक्षण के लिए विस्तृत गाइडलाइन आने के बाद प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। डीएम के स्तर से सभी सीटों के लिए आरक्षण की प्रस्तावित सूची का प्रकाशन होगा। गाइडलाइन के हिसाब से आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed