{"_id":"619fcc625bc651219c0d9ac7","slug":"the-poor-will-get-one-kg-of-pulses-oil-and-salt-for-free-along-with-grains-raibaraily-news-lko606093376","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज के साथ गरीब मुफ्त पाएंगे एक-एक किलो दाल, तेल व नमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज के साथ गरीब मुफ्त पाएंगे एक-एक किलो दाल, तेल व नमक
विज्ञापन
रायबरेली। हर माह गरीबों को मिलने वाले मुफ्त राशन के साथ ही अब एक-एक किलो दाल, तेल और नमक भी दिया जाएगा।
दिसंबर से प्रति कार्ड एक-एक किलो यह सामग्री कार्डधारकों को दी जाएगी। सभी ब्लॉकों के गोदामों से यह सामग्री कोटे की दुकानों पर पहुंचाई जा रही है। दाल, तेल और नमक के वितरण में गड़बड़ी करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
खाद्य तथा रसद विभाग के आयुक्त ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले के अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को दिसंबर से प्रतिकार्ड एक किलो दाल/साबुत चना, एक किलो आयोडाइज्ड नमक व एक लीटर खाद्य सरसों का तेल/ रिफाइंड नि:शुल्क वितरण की घोषणा की है।
नैफेड द्वारा ब्लॉक गोदामों तक समस्त वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही है। रोस्टर के अनुसार सामग्री को कोटेदार गोदामों से लेकर अपनी दुकानों से वितरित कराएंगे।
विज्ञापन
यदि गोदाम स्तर पर वस्तुओं की अवशेष मात्रा रहती है तो अग्रिम माहों की डिमांड में गोदाम स्तर के अवशेष की मात्रा समायोजित की जाएगी।
वितरण में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी न हो, इसके लिए एआरओ और आपूर्ति निरीक्षकों को कोटे की दुकानों पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। इसमें किसी भी स्तर पर राशन व अन्य खाद्य सामग्री के वितरण में गड़बड़ी पकड़ में आने पर संबंधितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं।
दिसंबर माह ने अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के प्रति कार्डधारक को एक-एक किलो दाल, नमक और तेल भी राशन के साथ मुफ्त दिया जाएगा। कार्डधारकों में राशन व अन्य खाद्य पदार्थों के वितरण में गड़बड़ी पकड़ में आने पर संबंधितों के खिलाफ मुकदमा किया जाएगा।
विमल शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी