{"_id":"5ed3fa818ebc3e90233f160e","slug":"the-police-man-beat-the-power-corporation-worker-and-line-man-raibaraily-news-lko5239213112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने लाइन की चेकिंग कर रहे कर्मी और लाइनमैन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने लाइन की चेकिंग कर रहे कर्मी और लाइनमैन को पीटा
विज्ञापन
रायबरेली। गुरुबख्शगंज विद्युत उपकेंद्र की लाइन में आए फाल्ट की खोज कर रहे कर्मचारियों की एक सिपाही ने पिटाई कर दी। इससे आक्रोशित कर्मचारियों ने लाइन की मरम्मत का कार्य छोड़कर कार्रवाई के लिए गुरुबख्शगंज थाने के सामने हंगामा शुरू कर दिया। इससे फाल्ट ठीक न होने के कारण एक लाख आबादी बिजली के संकट से जूझ रही है।
आधी और बारिश के दौरान शुक्रवार शाम गुरुबख्शगंज विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फाल्ट आ गया। पावर कॉर्पोरेशन के टीजी टू ज्ञानदेव और संविदा लाइनमैन धीरज कुमार श्रीवास्तव लाइन की चेकिंग कर रही थे। टीजी टू ने बताया कि स्टाफ विनोद कुमार, संजय कुमार, सर्वेश कुमार देवेंद्र के साथ पोरई पुल के पास थे। इसी दौरान गुरुबख्शगंज थाने के सिपाही अमर चंद्र शुक्ला बाइक से आए।
आरोप है कि पूछताछ करते ही ज्ञानदेव और धीरेंद्र कुमार की पिटाई कर दी। तमंचे के बट से भी पीटा। कर्मचारियों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन वहां भी पुलिस की खरीखोटी सुननी पड़ी। इस दौरान रात 12 बजे तक कर्मचारी हंगामा करते रहे। वहीं सिपाही अमर चंद्र शुक्ला ने बताया कि मारपीट करने की बात गलत है। कर्मचारियों से पूछताछ की थी। क्षेत्राधिकारी लालगंज इंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता घनश्याम ने बताया कि कर्मचारियों के साथ मारपीट करना गलत बात है। इस लॉकडाउन में भी कर्मचारी दिन रात मेहनत करके आपूर्ति सुचारु बनाने में लगे रहते है। मामले में कार्रवाई के लिए एसपी स्वप्निल मंमगाई से मिलकर बात रखी जाएगी। घायल कर्मचारी का इलाज कराया गया है। दूसरे कर्मचारियों को लगाकर फाल्ट को ठीक करने का प्रयास चल रहा है।