फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The money demanded in the bank account was withdrawn through fraud, a report was filed

Raebareli News: जालसाजी कर बैंक खाते में मंगाई रकम निकाली, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 18 Dec 2025 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The money demanded in the bank account was withdrawn through fraud, a report was filed
रायबरेली। बैंक में कर्ज दिलाने के नाम पर खोले गए खातों से जालसाजों ने लगभग 43 लाख रुपये मंगवाकर निकाल लिए। पीड़ितों का कहना है कि जब वे पास बुक प्रिंट कराने बैंक पहुंचे तो उनको अवैध लेन-देन का पता चला। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


झाला बाग गांव निवासी राजेश कुमार ने बताया कि गुड़िया गोपालपुर गांव के अमित कुमार व हटवा के लवकुश ने बिना ब्याज पांच लाख रुपये का कर्ज दिलाने की बात कही और उन्हें बैंक में खाता खुलवाने के लिए राजी कर लिया। इनके साथ गांव के राजू यादव, बब्लू, हरिश्चंद्र, हिमांशु मौर्य, पावरगंज मजरे सुमेर बाग निवासी संजीव कुमार व उनकी पत्नी गीता देवी का बैंक खाता यूको बैंक ऊंचाहार में खुलवाया।
विज्ञापन


इसके साथ ही जालसाजों ने बैंक एटीएम व मोबाइल नंबर अपने पास रख लिए। आरोप है कि धोखाधड़ी कर आरोपियों ने राजेश के खाते में सात लाख, राजू यादव के खाते में 3.5 लाख, बबलू के खाते में तीन लाख, हरिश्चंद्र के खाते में 5.5 लाख, हिमांशु मौर्य के खाते में 5.3 लाख व पावरगंज मजरे सुमेर बाग संजीव कुमार के अकाउंट में 6.5 लाख व उनकी पत्नी गीता देवी के खाते में 12 लाख रुपये मंगवाए और निकाल भी लिए। इसकी जानकारी खाताधारकों को नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन राजेश बैंक में पासबुक प्रिंट कराने पहुंचे, तो उनको खाते से संदिग्ध लेन देन होने की बात पता चली। उन्होंने सभी के खाते चेक कराए तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार राय ने बताया कि अमित कुमार व लवकुश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed