फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The girl who went to her aunt's house was molested

Raebareli News: बुआ के घर गई बालिका से छेड़छाड़

Mon, 21 Apr 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 21 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The girl who went to her aunt's house was molested
महराजगंज (रायबरेली)। बुआ के घर नौटंकी देखने गई बालिका के साथ युवक ने छेड़छाड़ की। भाई ने विरोध किया तो उसे जानमाल की धमकी दी। बालिका के शोरगुल मचाने पर ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर जमकर धुना और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


महिला के मुताबिक आठ वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटा पड़ोस के गांव में रहने वाली बुआ के घर शनिवार रात नौटंकी देखने गए थे। उनकी बेटी कक्षा तीन की छात्रा है। रविवार सुबह दोनों घर लौट रहे थे। गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के कोरिहर गांव निवासी गुड्डू उर्फ नईम ने भाई-बहन को गांव के बाहर रोक लिया। नईम बालिका के साथ छेड़छाड़ करने लगा। भाई ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


इस पर युवक ने भाई को जानमाल की धमकी दी। बालिका ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण आ गए। सभी ने युवक को पीटा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि आरोपी नईम पर छेड़छाड़ और पास्को एक्ट, एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी गुड्डू छात्रा के मामा के गांव का रहने वाला है। वह नौटंकी में काम करने की वजह से छात्रा की बुआ के गांव आया था। मामा के गांव के रहने की वजह से छात्रा और उसका छोटा भाई उसे पहचानते थे। इसीलिए आरोपी के रोकने पर दोनों रुक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed