फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The destruction of fire 19 house and 5 acres of crop ash

आग की तबाही : 19 घर व 5 बीघा फसल राख

Wed, 13 Apr 2016 11:38 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 13 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
The destruction of fire 19 house and 5 acres of crop ash
रायबरेली में बुधवार को डीह थाना क्षेत्र के पूरे दीना मजरे गोदवारा गांव में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
जिले में आग की तबाही नहीं थम रही है। बुधवार को अलग-अलग क्षेत्रों में 19 घर और पांच बीघा फसल राख हो गई। तेज हवा चलने के कारण आग बुझाने में ग्रामीणों और दमकल कर्मियों को पसीना छूट आया। खीरों क्षेत्र में 12, राही में तीन और डलमऊ क्षेत्र में दो घर जलकर राख हुए।
विज्ञापन


यही नहीं ऊंचाहार क्षेत्र में बाग में आग लग गई। इससे उसमें 10 बीघा में लगे यूकेलिप्टस के पौधे जल गए। अग्निकांड में 25 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान है। खीरों ब्लॉक क्षेत्र के तेलियानखेड़ा मजरे जोगापुर गांव निवासी बाबूलाल कुरील की बेटी माया की गोदभराई थी।
विज्ञापन


सुबह भट्ठी में खाना बन रहा था। इसी दौरान छप्पर में आग लग गई। कुछ देर में ही लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते रामपाल, रामस्वरूप, औसान, शिवदान, हरिकिशन के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। जबकि छविनाथ, रामनाथ, रामसनेही, रामभरोसे, श्यामादेवी, बुद्धराज के घर आंशिक रूप से जले है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणोें की सूचना पर लालगंज से दमकल की दो गाड़ियां पहुंची। तीन घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। अग्निकांड में करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ। सबसे ज्यादा नुकसान बाबूलाल कुरील के घर में हुआ। बेटी माया की शादी 28 अप्रैल को है।

ज्यादातर दहेज का सामान खरीदकर घर में रखा था, जो जलकर राख हो गया। कानून गो सुशील कुमार, लेखपाल शिवकुमार ने क्षति का आंकलन किया। डीह के दीना का पुरवा मजरे गोदवारा गोदवारा गांव में आग लगने से शारदा, राजू, माता प्रसाद के घर राख हो गये।

तीनों घरों में तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई। डलमऊ प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के मोहल्ला चौहट्टा में आग लगने से सुनीता सोनकर, राजकुमार के घर जल गए। इनके यहां दो लाख लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

पास में मनोज कुमार की लकड़ी की गुमटी भी जल गई। ग्रामीणों और आईटीबीपी के जवानों की मदद से आग बुझाई गई। हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र के सरगही गांव में आग लगने से शिव कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह के घर जलकर राख हो गए।

इसके अलावा यहीं पर श्याम बाबू की एक बीघा गेहूं भी जल गई। करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ। तिलोई ब्लॉक क्षेत्र के आशापुर रूरू गांव में आग लगने से चार बीघा गेहूं की फसल जल गई। गांव निवासी सलीम खेत के बगल में खरपतवार जलाए था।

इसी दौरान पड़ोस में मो. लैस, अनवर, रामभरोसे की चार बीघा गेहूं की फसल जल गई। मोहनगंज एसओ रामराघव सिंह पुलिस कर्मियों के साथ आग बुझाई। करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ।

ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के मनीरामपुर गांव में किसान ने यूकेलिप्टस (सफेदा) के बाग में पौधे लगाए थे। बाग में झाड़झंकार था। इसलिए सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ही दस बीघा में लगे यूकेलिप्टस के पौधे जल गए।


सूचना पर दमकल जवान पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग को काबू में किया। किसान भीखम सिंह, रामदीन सिंह, मोहन, विक्त्रस्म सिंह, राजेंद्र, गंगाबक्श, हरिमोहन, जयकरन, राधा मोहन, शुभकरन सिंह की बाग में लगे यूकेलिप्टस के पौधे जलकर राख हो गए। करीब तीन लाख के नुकसान का अनुमान है। तहसीलदार मदन मोहन वर्मा ने बताया कि मौके पर लेखपाल को भेजा गया है। पीड़ित परिवारों को मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed