फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The criminal justice system, victims get justice

अपराधियों को सजा, पीड़ितों को मिले इंसाफ

Sun, 03 Jan 2016 11:25 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Jan 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
उन्होंने दो टूक कहा कि पीड़ित को इंसाफ दिलाने में किसी तरह की हीलाहवाली न बरती जाए। साफ संदेश दिया जाए कि अपराध करने पर अपराधियों को सजा मिलेगी।
विज्ञापन


यदि लापरवाही की गई तो पीड़ितों को इंसाफ मिलने की उम्मीद धूमिल होगी और कहा कि ऐसा हरगिज न हो। उन्होंने कहा कि चलाए जा रहे सजा कराओ अभियान में उल्लेखनीय सफलता मिली है।

अभियान के तहत अपराधियों को सजा दिलाकर पीड़ितों को इंसाफ दिलाया गया। एक घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में डीजी ने एएसपी राममूरत यादव के साथ अब की गई पैरवी को लेकर अभियोजन अधिकारियों से सवाल जवाब किए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जिले में 178 अपराधियों को 10 वर्ष से कम और 31 अपराधियों को 10 वर्ष से अधिक की सजा दिलाई गई।

626 अपराधियों की जमानत निरस्त कराई गई। उन्होंने बताया कि रायबरेली लखनऊ परिक्षेत्र में आता है। लखनऊ परिक्षेत्र में 1,477 अपराधियों को 10 वर्ष से कम और 304 अपराधियों को 10 वर्ष से अधिक की सजा दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ परिक्षेत्र के अंतर्गत चार हजार अपराधियों की जमानत निरस्त कराई गई। डीजी ने कहा कि निदेशालय स्तर पर एक कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।

प्रदेश स्तर पर एक हेल्पलाइन भी खोली गई है। जिससे प्रदेश में कानून व्यवस्था से संबंधित एवं गवाहों के मार्गदर्शन से संबंधित कार्य किया जा रहा है।

यदि किसी पीड़ित या गवाह की समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह मदद के लिए 100 नंबर पर डायल कर सकता है।

अभियोजन निदेशालय के टेलीफोन नंबर 0522-2305780 या सीयूजी नंबर 9454456612 पर इसकी सूचना दी जा सकती है।

इस मौके पर डीजीसी क्रिमिनल बीके त्रिपाठी, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी एसपी यादव, एडीजीसी क्रिमिनल अशोक मिश्रा, बृजेश कुमार अशोक मिश्रा औरगिरजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed