फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The CBI is not aware of the Banda connection.

सीबीआई ने जाना घटना का बांदा कनेक्शन तो नहीं..

Sat, 03 Aug 2019 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
The CBI is not aware of the Banda connection.
रायबरेली। सीबीआई की टीम गुरुवार सुबह ही गुरुबख्शगंज थाने पहुंच गई। विवेचक से पूछताछ और कुछ अहम दस्तावेज लेने के बाद टीम बांदा रवाना हो गई। बांदा से ट्रक पर मौरंग लादकर यहां लाई गई थी। ऐसे में सीबीआई जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं इस घटना का बांदा से कोई कनेक्शन तो नहीं है। सुबह नौै बजे अचानक सीबीआई के गुरुबख्शगंज थाने पहुंचने से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। थाने में विवेचक राकेश सिंह और एसओ से घटना की जानकारी ली। पुलिस सूत्रों की मानें तो सीबीआई ने विवेचक से जानकारी ली कि ट्रक चालक आशीष पाल और क्लीनर मोहन श्रीवास मौरंग कहां से लाए थे। माना जा रहा है कि सीबीआई इस बात पर फोकस कर रही है कि कहीं घटना की साजिश बांदा में तो नहीं रची गई। अमर उजाला से बातचीत में विवेचक राकेश सिंह ने बताया कि सीबीआई सुबह थाने आई थी। इसके बाद बांदा के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed