फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The attack on the young wild animal, serious

युवक पर जंगली जानवर का हमला, गंभीर

Wed, 16 Dec 2015 11:45 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 Dec 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
उसे गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने वन विभाग कर्मचारियों को इसकी सूचना दी है। गोयन निवासी जाबिर अली (35) इकबाल बुधवार दोपहर गांव के निकट स्थित जंगल में लकड़ी काटने गया था।
विज्ञापन


इसी दौरान उस पर एक जंगली सूकर ने हमला कर दिया। उसके चिल्लाने पर खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े और उसकी जान बचाई।

ग्रामीणों ने बताया कि जंगली सूकर की जानकारी वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। गंभीर हालत में घायल जाबिर को हैदरगढ़ सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


वनरक्षक रामराज यादव ने बताया कि जंगली सूकर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed