फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rainwater floods the city

Raebareli News: बारिश से शहर में भरा पानी

Sun, 30 Aug 2026 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 30 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Rainwater floods the city
शहर गल्लामंडी रोड़ पर तेज बारिश से सड़क पर हुआ जलभराव। 
रायबरेली। पिछले आठ दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे शहर के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पानी न निकलने से आवागमन में भी समस्या आ रही है। शनिवार सुबह हल्की बारिश के बाद तेज धूप निकली, जिससे उमस भरी गर्मी महसूस हुई। दोपहर में 15 मिमी तेज बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को भी रुक-रुककर बारिश होती रही थी।
विज्ञापन



नयापुरवा में जलभराव के कारण नरक जैसे हालात हैं, जहां मकान पानी से घिरे हैं। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और रोज कमाने वाले घरों में रहने को मजबूर हैं। जलभराव से संक्रामक रोग फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। नेहरू नगर, सोनिया नगर और आंबेडकर नगर जैसे क्षेत्रों में भी लोग जलभराव से परेशान हैं।
विज्ञापन


इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज अमेठी के अनुसार, अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि मानसून सक्रिय है। उमस बढ़ने के कारण बारिश हो रही है। उन्होंने कहा कि अभी मौसम इसी तरह रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed