फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Tempo overturned after colliding with truck, woman died

Raebareli News: ट्रक की टक्कर से टेंपो पलटा, महिला की मौत

Tue, 19 Aug 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 19 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Tempo overturned after colliding with truck, woman died
​शिवगढ़ क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त टेंपो।
शिवगढ़। बछरावां से सवारियां लेकर शिवगढ़ की ओर जा रहा एक टेंपो सोमवार को ट्रक से टकरा गया। इससे टेंपो पलट गया। टेंपो में सवार एक महिला की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन



दोपहर करीब 12 बजे बछरावां से टेंपो सवारियां भरकर शिवगढ़ की ओर जा रहा था। बांदा-बहराइच राजमार्ग पर रानीखेड़ा गांव के पास पीछे से बेकाबू ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दिया। टक्कर से टेंपो सड़क के नीचे जाकर पलट गया। टेंपो में सवार बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भितमुआ की रहने वाली चंद्रकला (52) नीचे दब गई। जब तक लोग टेंपो को उठाकर उन्हें बाहर निकालते, तब तक उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


टेंपो में सवार रानीखेड़ा गांव की रहने वाली मानसी (18), शिवाली निवासी मनोज कुमार पांडेय (44), बछरावां कोतवाली क्षेत्र के जहांगीराबाद निवासी ननकई (40), रजनी (52) व टेंपो चालक गणेशगंज निवासी राम प्यारे (40) घायल हो गए। सभी को सीएचसी शिवगढ़ पहुंचाया गया, जहां मानसी व मनोज की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शिवगढ़ थाना प्रभारी विंध्य विनय ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed