फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Sweet poison doing Radiation towers

मीठे जहर का काम कर रहा टॉवरों का रेडिएशन

Thu, 28 Jan 2016 12:32 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jan 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Sweet poison doing Radiation towers
आबादी में बढ़ती मोबाइल टॉवरों की संख्या मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो रही है। मीठे जहर का काम कर रहा रेडिएशन लोगों को हृदय व अन्य अंगों से संबंधित बीमारियों में जद में ला रहा है।
विज्ञापन


यही नहीं खास बात तो यह है कि देश की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी बीएसएनएल के अफसरों को ही टॉवरों की स्थापना के मानकों की जानकारी नहीं है। ऐसे में जनजीवन को प्रभावित होने से कैसे बचाया जाएगा, यह एक सवाल बना हुआ है।
विज्ञापन


जिले में बीएसएनएल और विभिन्न निजी कंपनियों के करीब 500 मोबाइल टॉवर लगे हुए हैं। सुविधाओं की बेहतरी के लिए सिर्फ बीएसएनएल ने अपने 175 टॉवरों की स्थापना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल कंपनियां नेटवर्क बेहतर करके ग्राहकों को रिझाने के लिए टॉवरों की संख्या तो बढ़ाती जा रही हैं, लेकिन मानकों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

चिकित्सकों की माने तो रेडिशन मानव स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है। इससे लोग तमाम तरह की गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं, बावजूद इसके टॉवरों की धड़ल्ले से आबादी में स्थापना हो रही है।

जिला अस्पताल के वरिष्ठ वाह्यरोग विशेषज्ञ डॉ. बीरबल का कहना है कि रेडिएशन मानव जीवन के लिए बेहद खतरनाक है। रेडिएशन का सबसे ज्यादा असर ब्रेन, फेफड़े, गुर्दे और लीवर पर पड़ता है।

लगातार रेडिएशन के संपर्क में रहने से कोशिकाएं अनियमित व्यवहार करने लगती है। इससे कैंसर जैसी बीमारी भी हो सकती है।

शहर से लेकर गांव तक आबादी में हो रही मोबाइल टॉवरों की स्थापना से लोगों में रोष है। सिंह विहार कॉलोनी, इंदिरा नगर के अमित कुमार, डायट प्राचार्य डॉ. आरएन सिंह, मुंशीगंज के दिलीप अग्रहरि का कहना है कि टॉवरों का आबादी में लगना हर तरह से नुकसान देह है।

स्वास्थ्य पर तो इसका असर पड़ता ही है, आबादी में टॉवरों के गिरने की दुर्घटना में तमाम जानें जोखिम में पड़ सकती है। टॉवरों की स्थापना पर अंकुश लगना चाहिए।


टीडीएम बीएसएनएल राजेंद्र जैसवारा का कहना है कि मोबाइल टॉवरों की निगरानी के लिए दिल्ली की एजेंसी टीआरएआई को जिम्मेदारी मिली है। यही एजेंसी टॉवरों की स्थापना के लिए एनओसी देती है।

साथ ही रेडिएशन की निगरानी भी करती है। टॉवरों की स्थापना के क्या मानक हैं, इसकी जानकारी नहीं है। एजेंसी से एनओसी मिलने के बाद टॉवर लगा दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed