फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Suspend three teachers, one's salary withheld

तीन शिक्षिकाएं सस्पेंड, एक का वेतन रोका

Fri, 03 Jul 2015 12:20 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
परिषदीय शिक्षा गुरुवार को दूसरे दिन भी ढर्रे पर नहीं आई है। बीएसए के छापे में कहीं स्कूल बंद मिले तो कहीं टीचर गैरहाजिर रहे। स्कूलों में शिक्षा का माहौल नहीं मिला। गंदगी का सभी जगह अंबार मिला।
विज्ञापन


 मामले में तीन शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया गया है। एक स्कूल की हेडमास्टर का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने अमावां ब्लॉक क्षेत्र के कन्या पूर्व माध्यमिक स्कूल दुसौती का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


यहां शिक्षिका उमा सिंह नहीं मिलीं। शिक्षा की गुणवत्ता खराब मिली। बालक पूर्व माध्यमिक स्कूल दुसौती में शिक्षिका मीना कुमारी नदारद मिलीं। राही ब्लॉक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक स्कूल हैबतपुर में शिक्षिका कल्पना तिवारी लापता मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बीएसए ने कहा कि तीनों शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया गया है। आदर्श बाल केंद्रित विद्यालय दुसौती सुबह 8:20 बजे बाहर से बंद मिला। अंदर दो शिक्षिकाएं बैठी थीं, प्रधानाध्यापिका गैरहाजिर रहीं।

बीएसए ने हेडमास्टर का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावा अन्य ब्लॉकों में भी शिक्षा की गुणवत्ता ठीक नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed