{"_id":"6287b1de7832b229466b0322","slug":"summer-camp-raibaraily-news-lko6314572176","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर कैंप में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, बनाईं कलाकृतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर कैंप में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, बनाईं कलाकृतियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। परिषदीय विद्यालयों में समर कैंप के जरिए छात्र-छात्राओं को हुनरमंद बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में सतांव विकास क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय शंकरगंज में तीन दिवसीय समर कैंप लगाया गया। बच्चों ने रचनात्मक कार्य सीखे और अपने हाथों कलाकृतियां भी बनाईं।
बच्चों में रचनात्मकता, सृजनशीलता, कला कौशल का विकास करने के लिए आयोजित समर कैंप का समापन हो गया। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं में अलग ही उत्साह और जोश देखने को मिला। तीसरे एवं अंतिम दिन बच्चों ने पेपर क्राफ्ट के अंतर्गत घर में पड़े शादी के कार्ड से विभिन्न सजावटी सामान बनाना सीखा। दिनेश चंद्र, दिलीप कुमार, राजमोहन मिश्रा ने समर कैंप में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
समर कैंप में पहले दिन रवि सिंह ने बच्चों को ऑनलाइन माध्यम से कथक नृत्य का प्रशिक्षण दिया। शिक्षिका शशि ने योग के बारे में जानकारी दी और अभ्यास कराया। दूसरे दिन बबिता पंत ने बच्चों को पेंटिंग करना सिखाया।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापिका सविता सिंह ने विभिन्न प्रकार के पॉट्स, गणेश, मोर आदि कलाकृतियां बनाने का तरीका बताया। समर कैंप में रोशनी, विमलेश सिंह, शशि देवी, पूजा गुप्ता, वंदना वर्मा, सविता देवी, विवेक कुमार आदि ने सहयोग किया।