फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Strangled murder of a hardware shopkeeper sleeping in a shop

दुकान पर सो रहे हार्डवेयर दुकानदार की गला दबाकर हत्या

Sun, 03 May 2020 08:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Strangled murder of a hardware shopkeeper sleeping in a shop
अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की रात दुकान पर सो रहे हार्डवेयर दुकानदार की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने वारदात के बाद शव को रस्सी से बाइक से बांध दिया। वारदात की जानकारी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

अमेठी जिले की एसपी डॉ.ख्याति गर्ग ने न सिर्फ घटनास्थल का जायजा लिया, बल्कि वारदात का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। फोरेसिंक टीम ने घटनास्थल से घटना से जुड़े साबूत जुटाए। लूट के इरादे से दुकानदार की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात में मर्डर का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे गया मजरे मत्तेपुर गांव निवासी रामकुमार पाल (42) पुत्र हरि प्रसाद पाल की पूरे लालपुर मजरे यूसूफ नगर के पास सड़क किनारे हार्डवेयर की दुकान थी। रात में घर पर खाना खाने के बाद रामकुमार दुकान पर सोने चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजन दुकान पर पहुंचे। इस दौरान परिवारीजनों ने देखा कि राम कुमार मृत अवस्था में पड़ा। पहले रस्सी से गला दबाकर उसे मारा गया और फिर गले में रस्सी लगाकर उसे उसकी ही बाइक से बांध दिया गया था।
दुकान के पीछे का चैनल खुला था। सूचना पर मोहनगंज थानेदार विश्वनाथ यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। जानकारी मिलते ही कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक अमेठी डॉ. ख्याति गर्ग एवं अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज ने पहुंचकर घटना का बारीकी से जायजा लिया। परिवारीजनों की मानें तो मृतक दुकानदार ने बेटी की शादी के लिए बैंक से चार लाख रुपये निकाला था। यह रुपये उसके पास ही थे।
दुकान के पीछे का चैनल भी खुला है। ऐेसे में आशंका जताई जा रही है कि कहीं लूट के इरादे से यह मर्डर तो नहीं किया गया। परिवारीजनों की मानें तो उनके परिवार की किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी। एसपी ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई दिनेश पाल की तहरीर पर अज्ञात में केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की कोई वजह अभी सामने नहीं आई है। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द हत्यारों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
मृतक रामकुमार की सात बेटियां हैं। छह बेटियों की शादी नहीं हुई है। पिता की मौत से बेटियों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटी मीरा, सीमा, मंजू, शालिनी, गौरी अंजली और राधा के आंसू नहीं थम रहे हैं। मृतक ने बड़ी बेटी मीरा की शादी इसी जनपद के जायस कोतवाली क्षेत्र के पूरे दमा गांव में दो साल पहले किया था।
छोटी बेटी सीमा का भी विवाह भी शुकुलबाजार से तय हो गया था और शादी बीती 26 मार्च को होनी थी। गोद भराई और बरीक्षा की रस्म हो गई थी। लाकडाउन के चलते शादी की तिथि आगे बढ़ा दी गई थी। मृतक मां हुबराजा और पत्नी गंगादेवी भी रह-रहकर रो पड़ती हैं और कहती हैं कि यह सब कैसे हो गया।

घटना के बाद से दुकानदार का मोबाइल गायब है। आशंका जताई जा रही है कि मर्डर करने के बाद हत्यारे मोबाइल भी अपने साथ ले गए। ऐेसे में पुलिस मोबाइल की खोज कर रही है। मोबाइल खोजने के लिए पुलिस सर्विलांस का सहारा ले रही है। थानेदार का कहना है कि घटना के कई बिंदुओं पर पड़ताल चल रही है। जल्द वारदात का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed