{"_id":"9e3da16d5bb4d9340efe675a4ba55b89","slug":"storm-rain-disrupted-power-supply-in-many-areas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश से कई इलाकों की पावर सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश से कई इलाकों की पावर सप्लाई ठप
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बुधवार शाम आंधी के साथ बारिश हुई। कहीं तेज तो कहीं हल्का पानी बरसा। आंधी के कारण बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। कहीं तारों पर पेड़ गिरे तो कहीं तार टूटने, फॉल्ट आने से आपूर्ति ठप हुई।
बारिश से लोगों को उमसभरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। गर्मी से परेशान कुछ लोगों ने भीगकर बारिश का लुत्फ उठाया।
सुबह से ही आसमान में धूप और बादलों में लुकाछिपी चल रही थी। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे। शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए।
देखते ही देखते आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में रुक-रुककर काफी देर तक बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
वहीं आंधी-बारिश होने के कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई। आंधी के कारण गल्ला मंडी के पास एक पेड़ बिजली के तार पर गिर गया। इससे खालीसहाट, रामलीला मैदान के पास तार टूट गए।
विज्ञापन
इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर फॉल्ट आई। एसडीओ टाउन पीके सिंह का कहना है कि चेक कराया जा रहा है कि आंधी के कारण कहां क्या फॉल्ट आई है। फॉल्ट ठीक करके आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।
महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, आंधी से बछरावां से महराजगंज बिजली उपकेंद्र को आई लाइन में फॉल्ट हो गया। इससे करीब 200 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इससे दस हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हैं।
जेई एसके प्रजापति का कहना है कि फॉल्ट ठीक करके आपूर्ति शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसी तरह अन्य कई क्षेत्रों में फॉल्ट आने से पावर सप्लाई प्रभावित हुई है।