फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Stations and government buildings will be built on the ramp: Gurjar

स्टेशनों व सरकारी भवनों पर बनाए जाएंगे रैंप : गुर्जर

Fri, 23 Dec 2016 12:30 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 23 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Stations and government buildings will be built on the ramp: Gurjar
रायबरेली में गुरुवार काे दिव्यांग काे ट्रार्ई - फोटो : अमर उजाला
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार दिव्यांगों के कल्याण के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। इनके लिए कई योजनाएं भी बनाई गई हैं। जल्द ही रेलवे, बस स्टेशनों समेत सरकारी भवनों पर रैंप बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन


ताकि दिव्यांगों को कही आने-जाने में कोई परेशानी न हो। वे गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित ट्राई साइकिल, व्हील चेयर व अन्य उपकरण वितरण समारोह में बोल रहे थे। शिविर में जिले के 2907 दिव्यांगों को लगभग 2 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत के उपकरण वितरित किए गए।
विज्ञापन


उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार दिव्यांगों का जीवन आसान बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। भविष्य में इनके लिए मोटर चालित और बैटरी चालित ट्राई साइकिलें के निर्माण की योजना है। कहा कि दिव्यांग भी ऊर्जावान होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवश्यकता है कि इनकी शक्ति व क्षमता को पहचान कर उपयोग करने की। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से एपिड योजना के तहत आयोजित यह शिविर जिले में अब तक सबसे बड़ा वितरण शिविर है।

बताया कि दिव्यांगों को उच्च कोटि के आधुनिक उपकरण व कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने के लिए एलिम्को ने कई विख्यात कंपनियों के साथ करार भी किया है। प्रचार-प्रसार के अभाव में कई लाभार्थी उपकरणों के लिए सीधे ब्लॉक में पहुंच गए और पूरे दिन उपकरण वितरित होने का इंतजार करते रहे।

रायबरेली शहर में कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी इन लोगों को नहीं मिली थी। पाराखुर्द निवासी राम सजीवन यादव, बजरंगी और डीहा निवासी गया प्रसाद ने बताया कि उन्हें उपकरणों के वितरण स्थल की जानकारी नहीं दी गई थी। ब्लॉक पर आए सभी दिव्यांग मायूस होकर लौट गए। 

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए थे, लेकिन समारोह में नहीं शामिल हुए। जानकारी करने पर पता चला कि उन्हें प्रोटोकाल के तहत आमंत्रित किया गया था। डॉ. पांडेय के न आने की चर्चा रही। लोग उनके न आने का कारण पूछते नजर आए। 

केंद्र के अधिकारिता मंत्रालय के आधीन एलिम्को के कार्यक्रम में सांसद सोनिया गांधी को न बुलाने पर कांग्रेसी नाराज रहे। जिला प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने बताया कि सांसद को आमंत्रित न कर विभाग व प्रशासन ने प्रोटोकाल की अवहेलना की है।

किसी भी सरकारी कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधियों को बुलाने की परंपरा रही है। सांसद को न बुलाना केंद्र के दोहरे मानदंड को दर्शाता है जो निंदनीय है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री के हाथों ट्राई साइकिल पाने के बाद लाभार्थी खुश नजर आए।

कुचरिया निवासी सलमा बानों, गोदवारा निवासी सुशीला, लोधवारी निवासी कांती, कोरचंदामऊ निवासी प्रकाश और लखनापुर निवासी संपाता ने बताया कि ट्राई साइकिल मिलने के बाद अब वे जहां भी चाहे खुद जा सकते हैं। अभी तक कहीं भी जानें के लिए घर के किसी सदस्य की मदद लेनी पड़ती थी।


पूरे बेचू निवासी शुभि, बेलाखारा निवासी शहवान, पैंडेपुर निवासी सुमित, प्यारेपुर निवासी धीरज , बैसन का पुरवा निवासी दीपाली, पूरे मुरई निवासी शिवकांत, लखनापुर की संपाता ने बताया कि वह अब साइकिल से स्कूल जा सकेंगे। अभी तक उनके घर से कोई छोड़ने जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed