फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Stamp vendor robbed army man of Rs 28,000

Raebareli News: स्टांप वेंडर ने फौजी से हड़पे 28 हजार रुपये

Thu, 15 Jan 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 15 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Stamp vendor robbed army man of Rs 28,000
रायबरेली। फौजी के शस्त्र की वरासत न कराकर स्टांप वेंडर ने 28 हजार रुपये हड़प लिए। वेंडर के खिलाफ सदर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नसीराबाद थाना क्षेत्र के दर्रहिया मजरे अब्दू मऊ निवासी मतलूब अहमद के मुताबिक वर्तमान में सेना में हवलदार के पद पर तैनात हैं। पश्चिम बंगाल में कार्यरत हैं। पिता का निधन 2017 में होने के बाद वरासत कराने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर गया था, जहां पर स्टांप वेंडर से उनकी मुलाकात हुई थी। वेंडर ने वरासत लाइसेंस कराने का जिम्मा लिया था।
विज्ञापन


वरासत कराने के नाम पर वेंडर ने ऑनलाइन 10 हजार व नकद 18 हजार रुपये लिए थे। बावजूद इसके शस्त्र का वरासत नहीं कराया। 29 अप्रैल को वेंडर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन मामले में कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि एसपी डॉ. यशवीर सिंह के आदेश पर कलेक्ट्रेट के ई स्टांप वेंडर संतोष कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच बाद प्रकरण में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed