{"_id":"3e5bb9a745cab53de759133c406f589b","slug":"staff-absent-from-kasturba-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार के भरोसे मिला कस्तूरबा स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदार के भरोसे मिला कस्तूरबा स्कूल
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी बुधवार को शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले। बीएसए को सुबह आठ बजे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल बछरावां का पूरा स्टाफ नदारद मिला। स्कूल चौकीदार के भरोसे मिला।
छात्रा एक भी नहीं मिली। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने वार्डन समेत सभी सातों स्टाफ का अग्रिम आदेशों तक मानदेय रोक दिया है। इसके अलावा मनमानी करने पर हरचंदपुर के प्राथमिक स्कूल रूपखेड़ा के इंचार्ज हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है।
बुधवार को स्कूल खुलते ही बीएसए शिक्षा व्यवस्था की दशा देखने निकले। वे कस्तूरबा स्कूल बछरावां पहुंचे तो आठ बजे वहां वार्डन शांती सिंह, चार शिक्षिकाएं और दो रसोइया स्कूल में नहीं मिले। केवल चौकीदार स्कूल मेें था।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने सभी का मानदेय रोकते हुए जवाब तलब किया है। जवाब सही न आने पर संविदा निरस्त करने की चेतावनी दी गई है। कस्तूरबा स्कूलों में भोजन आदि की अब तक व्यवस्था नहीं की गई है।
खाने पीने की व्यवस्था न होने से बच्चे नहीं बुलाए गए हैं और स्टाफ भी घर से आता-जाता है। उधर हरचंदपुर के बीईओ की रिपोर्ट पर प्राथमिक स्कूल रूपखेड़ा हरचंदपुर के इंचार्ज हेडमास्टर हरिशंकर मिश्र को निलंबित कर दिया गया है।
आरोप है कि प्रसाधन कक्ष की व्यवस्था ठीक नहीं है और कक्षों के जर्जर होने की सूचना नहीं दी।