{"_id":"612bc4c68ebc3e79fe262364","slug":"stadium-trainees-winner-in-hockey-match-raibaraily-news-lko593308075","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हॉकी का मुकाबला, स्टेडियम ट्रेनीज विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हॉकी का मुकाबला, स्टेडियम ट्रेनीज विजेता
विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते खिलाड़ी।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर रविवार को जिलेभर में खेल दिवस मनाया गया। खेल निदेशालय, लखनऊ की ओर से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड पर जिला खेल कार्यालय ने हॉकी प्रतियोगिता कराई, जिसमें सात टीमों ने भाग लिया। इन सभी के बीच छह मैच खेले गए। फाइनल मुकाबले में स्टेडियम ट्रेनीज ने सफलता अर्जित की।
प्रतियोगिता का पहला मैच आरएसएएस शिवगढ़ और वैदिक इंटर कॉलेज के बीच हुआ, जिसमें शिवगढ़ ने 4-2 से जीत हासिल की। अगले मैच में पूर्व माध्यमिक विद्यालय चक अहमदपुर को 2-1 से हराकर स्टेडियम ट्रेनीज ने सफलता अर्जित की।
पहला सेमीफाइनल मैच आरएसएएस शिवगढ़ और दुर्गा इंटर कॉलेज के बीच खेला गया, जिसमें शिवगढ़ 3-0 से विजयी रहा। दूसरे सेमीफाइनल मैच में स्टेडियम ट्रेनीज ने बरखंडी इंटर कॉलेज को 3-1 से पराजित किया। सेमीफाइनल की विजेता टीमों के बीच फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें आरएसएएस शिवगढ़ को 5-2 से हराकर स्टेडियम ट्रेनीज ने खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राम अभिलाष और विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी (न्यायिक) विनय सिंह ने किया। इन दोनों ने समापन पर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
निर्णायकों में अबु तारिक, विवेक सिंह, रमेश, महिमा, शिवानी, प्राची शामिल रहीं। प्रतियोगिता का संचालन जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान और उप क्रीड़ाधिकारी संतोष कुमार ने किया। इस मौके पर मो. जावेद खान, आतिफ, अबु यूसुफ, राज कुमार, रामनरेश, निर्मला देवी, अशोक सोनकर, अजय सिंह चंदेल, सौरभ सिंह, गौरव शुक्ला, मुकेश कुमार, नरेश कुमार, राम आसरे आदि मौजूद रहे।
बैडमिंटन में नंदिनी और स्वास्तिक ने बाजी मारी
रायबरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हरचंदपुर नगर इकाई ने खेल दिवस पर रविवार को बैडमिंटन प्रतियोगिता कराई, जिसमें 20 छात्र और 20 छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रा वर्ग में नंदनी सोनकर प्रथम, मांडवी सिंह द्वितीय, सौम्या शुक्ला तृतीय रही। छात्र वर्ग में स्वास्तिक ने पहला, जयवीर सिंह परिहार ने दूसरा, हर्षित वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।