फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Villages surrounded by water, life dependent on boatsVillages surrounded by water, life dependent on boats

Raebareli News: पानी से घिरे गांव, नाव के सहारे जिंदगी

Mon, 31 Aug 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 31 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Villages surrounded by water, life dependent on boatsVillages surrounded by water, life dependent on boats
अमावां ब्लॉक क्षेत्र के तिलक का पुरवा गांव में जलभराव होने पर नाव से आवागमन करते ग्रामीण। अमावा
अमावां। तिलक का पुरवा और पासिन का कोडरा गांव बारिश के बाद पानी से घिर गए हैं। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों के आसपास और रास्तों में पानी भर गया है। ग्रामीण देशराज सिंह, शिवदेवी सिंह, सोमाली सिंह, लाल सिंह, भीम, अनमोल, जयचंद, सुखनंदन और जितेंद्र के घरों तक पानी पहुंच गया है। इससे बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


विद्यालय जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। प्रशासन ने नाव की व्यवस्था तो की है, लेकिन उसे चलाने वाला कोई नहीं है। ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर खुद नाव से आवागमन कर रहे हैं। गांव के पास के रास्ते में पानी भरने से बैंखरा, डीहे, मियां का पुरवा, लोनार, बघेल, खैरहना, मोहब्बत नगर, झाखरी और पहरेमऊ सहित कई गांवों के लोगों को पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। एसडीएम सदर गौतम ने बताया कि जलभराव वाले गांवों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed