फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   SP workers furore over tender

टेंडर को लेकर सपाईयों का हंगामा

Thu, 16 Jul 2015 11:50 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) में करीब आठ करोड़ रुपये के टेंडर हथियाने को लेकर गुरुवार को सपाई आपस में भिड़ गए और जमकर हंगामा हुआ। सपा विधायकों के परिवारीजन, समर्थक और दूसरे गुट के दिग्गज सपा नेताओं के समर्थकों में खूब कहासुनी, धक्कामुक्की और गालीगलौज हुई।
विज्ञापन


इससे अफरातफरी का माहौल रहा। हाथापाई की नौबत आई, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर इधर-उधर हो गए। हालात बेकाबू न हो जाएं, इसलिए सीओ सिटी सत्यपाल सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट संतोष कुमार वैश्य भी पहुंच गए।
विज्ञापन


जिले के 37 लोहिया गांवों में सात करोड़ 83 लाख रुपये से सीसी रोड और केसी ड्रेन का निर्माण होना है। गुरुवार को आरईडी कार्यालय में इनके टेंडर फार्म बेचे जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के कई विधायकों और दिग्गज सपा नेताओं के परिवारीजन व समर्थक टेंडर फार्म खरीदने पहुंचे थे। इसी बीच एक विधायक के समर्थक ने सपा नेता के भाई सुरेंद्र का प्रार्थनापत्र फाड़ दिया।

इससे माहौल गरमा गया। दोनों तरफ से कहासुनी और धक्कामुक्की शुरू हो गई। सूचना पर दोनों गुटों के कई और सपा नेता आ गए। जानकारी होने पर कई सपा विधायकों के बेटे और समर्थक भी पहुंच गए।

इसके बाद आरईएस दफ्तर सपा नेताओं और समर्थकों का अखाड़ा बन गया। सपाई एक दूसरे पर जमकर बरसे। गालीगलौज और आपस में धक्कामुक्की की।

सपाइयों के आपस में भिड़ने से विभागीय अधिकारी अपने-अपने कक्षों में दुबक गए और टेंडर फार्म वितरण का काम रुक गया। सपाइयों की दबंगई देख अफसर कक्षों से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके।


 वहीं कर्मचारी दूर खड़े सिर्फ तमाशा देखते रहे। सपाइयों में मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी बीच शहर कोतवाल शैलेंद्र त्रिपाठी मिल एरिया, भदोखर समेत अन्य थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। सभी को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed