फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   SP

अखिलेश ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, जनता से पूछे ढेरों सवाल

Sun, 19 Dec 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
SP
राही/जगतपुर (रायबरेली)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विजय रथ लेकर शनिवार को भ्रमण पर निकले। इसके जरिए उन्होंने जहां कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया, वहीं आम जनता के दिल में परिवर्तन की उम्मीद जगाई। उन्होंने जनता का मन टटोलने और उनकी समस्या जानने के लिए ढेरों सवाल पूछे।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से निकलते ही शहर के मोटल तिराहा और सिविल लाइन में जोरदार स्वागत हुआ। शहर से बाहर निकलते ही मुशीगंज बाईपास के निकट अखिलेश ने जनता को संबोधित किया। वह प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। किसानों व नौजवानों के दर्द को समझने की कोशिश की। अखिलेश ने जनता को भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार जाने वाली है। मुंशीगंज में पूर्व विधायक रामनरेश यादव, डॉ. शशिकांत शर्मा, आरपी यादव, देशराज यादव व उदय यादव समेत काफी संख्या में सपाइयों ने स्वागत किया। नवाबगंज कस्बे में कुछ देर विजय रथ रुका जहां पितांबर पटेल ने समर्थकों के साथ पुष्प वर्षाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

जगतपुर कस्बे में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि साढ़े चार साल में न तो 15 लाख आए हैं और न आएंगे। इस सरकार में किसानों पर पीछे से गोली चलवाई जाती है। विकास के नाम पर छलावा किया गया है। केके पटेल व शिवेंद्र यादव समेत काफी सपाइयों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। अखिलेश को सरदार पटेल व भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट की गई। जगतपुर क्षेत्र में कार्यकर्ता सुबह से ही इंतजार में डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली। सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओपी यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुझाव-पत्र सौंपा और पार्टी के घोषणापत्र में वकीलों की समस्याओं को शामिल करने की मांग की। इस मौके पर अनिल कुमार प्रजापित, नईम सरवर, दिनेश यादव, रामशरण सिंह, सतीश मिश्रा, चौधरी आदर्श पटेल, शिवम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

रायबरेली। अपना दल के कार्यकर्ताओं ने दो दिवसीय दौरे पर आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। गठबंधन का पालन करते हुए अपना दल के नेता गेस्ट हाउस पहुंचे और अखिलेश से मुलाकात की। अपना दल के प्रदेश उपाध्यक्ष हाफिज मो. मोबीन व मंडल अध्यक्ष राजा घोसी के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष डॉ. दलबहादुर पटेल, हमदान अहमद, अमृतलाल पटेल, राजेश तिवारी, सईद घोसी, चांद बाबू, श्रवण कुमार पटेल, रमेश पटेल, दिनेश पटेल आदि ने अखिलेश को भरोसा दिलाया कि गठबंधन के सभी प्रत्याशियों के लिए पूरा समर्थन जुटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed