{"_id":"eab02a9436b174b64a072a0920289e82","slug":"sp-flag-on-car-collision-injured-the-brother-sister-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा का झंडा लगी कार ने भाई-बहन को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा का झंडा लगी कार ने भाई-बहन को मारी टक्कर
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह सपा का झंडा लगी अनियंत्रित कार ने ममेरे भाई-बहन को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों साइकिल से कोचिंग जा रहे थे। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे पलट गई।
हादसे के बाद कार सवार फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां छात्र की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
शहजादा कोठी निवासी प्रिया सिंह बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। वहीं प्रतापगढ़ जिले के नाना देव सरायं निवासी अतुल सिंह बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। दोनों ममेरे भाई-बहन हैं। सुबह दोनों भाई-बहन एक ही साइकिल से कोचिंग जा रहे थे।
विज्ञापन
कैनाल रोड पर सामने से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कार की रफ्तार अधिक होने के कारण वह सड़क किनारे पलट गई।
पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अतुल की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। कार में समाजवादी पार्टी का झंडा लगा था।
हादसे के बाद चालक और कार में बैठे लोग मौके से भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार की स्पीड तेज थी। कोतवाल शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।