{"_id":"58fb7a3a01f495e2029309dd1ee8f87f","slug":"sonia-will-boom-in-rail-projects-in-the-region-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया के क्षेत्र में रेल परियोजनाएं में आएगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया के क्षेत्र में रेल परियोजनाएं में आएगी तेजी
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र के लिए रेल बजट खास रहा। जिले के लोगों की उम्मीदों की पटरी पर प्रभु की रेल दौड़ी। पहले से चल रही रेल परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए और धन दिया गया है।
सांसद सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी की ओर से शिलान्यास की गई रेल लाइनों को धरातल पर उतारने के लिए भी बजट का प्रावधान किया गया है।
यही नहीं रायबरेली रेलवे स्टेशन को यार्ड रिमांडलिंग किए जाने का प्रस्ताव को रेल बजट में हरी झंडी देते हुए धन दे दिया गया है। इन योजनाओं के पूरा होने से निश्चित तौर से यहां के लोगों को फायदा होगा।
रेल बजट में रायबरेली में प्रस्तावित रेल योजनाओं को पूरा करने के लिए रेल मंत्री ने खास तवज्जो दी है। रायबरेली-उतरेटिया रेल लाइन दोहरीकरण के लिए (66 किलोमीटर) 60 करोड़ और रायबरेली अमेठी रेल लाइन दोहरीकरण (60 किलोमीटर) के लिए 45 करोड़ रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
116 किलोमीटर फैजाबाद-लालगंज रेल लाइन बिछाने के लिए 10 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस नई रेल लाइन का शिलान्यास किया था।
लेकिन बजट के अभाव में तेजी नहीं आ पा रही थी। बजट मिलने के बाद नई रेल लाइन बिछाने का कार्य रफ्तार पकड़ेगा। 66 किलोमीटर ऊंचाहार-अमेठी नई रेल लाइन के लिए 60 करोड़ की मंजूरी दी गई है।
अमेठी सांसद राहुल गांधी ने इस रेल लाइन का शिलान्यास किया था। लेकिन बजट के अभाव में कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। रायबरेली रेलवे स्टेशन को यार्ड रिमांडलिंग किए जाने के लिए 22 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था, जिस पर रेल बजट में मोहर लगा दी गई है। इसके अलावा उतरेटिया से जघंई वाया रायबरेली विद्युतीकरण के लिए भी धन का प्रावधान किया गया है।
रेल बजट में कुलियों को सहायक का नाम दिया गया है, लेकिन वह इससे हताश हैं। कहते हैं कि नाम में क्या रखा है। दो वक्त की रोजी-रोटी चलाने के लिए उन्हें तो हर महीने अच्छा मानदेय देने जैसी व्यवस्था की पहल करनी चाहिए थी।
शहर के बैरहना निवासी एवं कुली मोबीन, प्रताप नगर बहराना के बच्चूलाल, हरिओम सोनकर, मोहन कहते हैं कि उन्हें सहायक का नाम दिया गया था, जिसका हम सभी स्वागत करते हैं।
पर हमारा पेट इससे भरने वाला नहीं है। कम से कम रेल बजट में ऐसी पहल करनी चाहिए था, जिससे उन्हें रोजी-रोटी का आसरा मिल सके।
सत्य नगर की पूनम शुक्ला, इंदिरा नगर की सुमनलता, संगीता, राजकीय कॉलोनी की मंजुला मिश्रा कहती हैं कि रिजर्वेशन में महिलाओं को 33 फीसदी छूट दिए जाने का कदम अच्छा है।
छूट मिलने के ट्रेनों में सफर करना और आसान होगा। रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का कदम अच्छा है। आए दिन घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन अपराधी पकड़ में नहीं आते हैं।
कैमरे लगने से अपराधी पकड़ में आ सकेंगे। हर डिब्बे में मोबाइल चार्जर प्वाइंट की सुविधा का भी लाभ मिल सकेगा। जनता पर किराए का और बोझ नहीं डाला गया, इसलिए कुल मिलाकर बजट ठीक है।
बुजुर्ग सुरेंद्र प्रसाद तिवारी, असरार हुसैन, राजेंद्र बहादुर यादव, केएस शुक्ला का कहना है कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए सारथी रेल चलाए जाने का फायदा मिलेगा। वहीं कोचों में 50 फीसदी आरक्षण से अब आवागमन में दिक्कत नहीं होगी।
साफ-सफाई को लेकर भी बजट में जोर दिया गया है। इससे रेलवे स्टेशन की साफ-सफाई और बेहतर हो सकेगी। हालांकि इससे निराशा हाथ लगी है कि ट्रेनों में जनरल डिब्बों को बढ़ाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।
सीनियर डीसीएम एवं पीआरओ अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि रेल बजट में रायबरेली में प्रस्तावित परियोजनाओं को खास तवज्जों दी गई है। इसके लिए अलग-अलग बजट का प्रावधान किया गया है।
रायबरेली-उतरेटिया दोहरीकरण, नई रेल लाइन बिछाने और रेलवे स्टेशन को यार्ड रिमांडलिंग किए जाने का प्रस्ताव मंजूर कर करोड़ों का धन का प्रावधान किया गया है। बजट मिलने के कारण इन परियोजनाओं में तेजी आ सकेगी।