फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   social media

सोशल मीडिया के जरिए पहले हुआ प्यार, शादी से मना किया तो युवती ने लिखाई रेप की रिपोर्ट

Sat, 15 May 2021 09:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
social media
महराजगंज (रायबरेली)। सोशल मीडिया के जरिए पहले युवक-युवती के बीच प्यार हो गया। बात शादी तक पहुंच गई। शादी से इंकार करने पर युवती और युवक के बीच दरार आ गई।
विज्ञापन

इस पर युवती ने युवक और उसके दोस्त के खिलाफ एफआईआर लिखा दी। युवक पर दुष्कर्म करने और उसके साथी पर साथ देने का आरोप लगाया गया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के शाहगंज के रहने वाला युवक और युवती दिल्ली में रहते थे। इसी दौरान सोशल मीडिया के जरिए दोनों में प्यार हो गया। मुलाकात दिल्ली में रेलवे स्टेशन पर भी हुई। इसके बाद दोनों गांव चले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ मई को युवती के चाचा के लड़के का तिलक उत्सव था। तिलकोत्सव कार्यक्रम के दौरान युवक और युवती आपस में मिले। इसकी जानकारी होने पर लड़की पक्ष ने नाराजगी जताई और युवक पर शादी करने का दबाव बनाया।
लड़का पक्ष शादी करने के लिए राजी नहीं हुआ। इस पर युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसमें उसके दोस्त ने उसका साथ दिया।

उधर, कोतवाल रेखा सिंह का कहना है कि मामला प्रेम-प्रसंग का है, लेकिन युवती की तहरीर पर आरोपी अर्जुन और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed