फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   snake Byte

सर्प के काटने से महिला की मौत, दो की हालत गंभीर

Sat, 07 Sep 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
snake Byte
महराजगंज-जगतपुर (रायबरेली)। विभिन्न कोतवाली क्षेत्रों में शुक्रवार रात सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है। सभी का सीएचसी में इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

महराजगंज कोतवाली खेत्र के अतरेहटा गांव निवासिनी प्रीति गुप्ता (30) पत्नी रंजीत गुप्ता रात में कमरे में कुछ सामान निकालने गई थी। वहां बैठे जहरीले सर्प ने उसको डस लिया। देखते ही देखते उसकी हालत गंभीर होती गई।
विज्ञापन

परिवारीजन आनन-फानन में आस्तिक बाबा के मंदिर लालूपुर ले गए जहां दो घंटे बाद प्रीति ने दम तोड़ दिया। प्रीति को एक बेटा व एक बेटी है। उसकी मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। पूर्व विधायक रामलाल अकेला, चेयरमैन पति प्रभात साहू, साहब शरण, कृपा शंकर शर्मा, पप्पू यादव व राम सजीवन यादव ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के ही पुंडा मजरे सिरसा गांव निवासी सुनील कुमार की पत्नी सरोज अपने खेत में धान की निराई कर रही थी। इसी दौरान जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

वहीं जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के सहमदा निवासिनी संजू बाजपेई पत्नी विक्रम बाजपेई को भी सर्प ने डस लिया। थोड़ी देर बाद उसकी हालत गंभीर होने लगी। परिवारीजन उसे जगतपुर सीएचसी ले गए। डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि महिला का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed