फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Skeleton of woman missing for 10 days found in paddy field in Raebareli identified by her son

UP News: धान के खेत में मिला 10 दिन से लापता महिला का कंकाल, बेटे ने की पहचान; पुलिस जांच में जुटी

Mon, 28 Oct 2024 06:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Oct 2024 06:30 PM IST
सार

रायबेरली में 10 दिन से लापता महिला का कंकाल धान के खेत में मिला। बेटे ने हाथ में पहने कंगन से  पहचान की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Skeleton of woman missing for 10 days found in paddy field in Raebareli identified by her son
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सोमवार को 10 दिन से लापता महिला का कंकाल धान के खेत में मिला। खबर पाकर पहुंचे बेटे ने हाथ के कंगन और कपड़ों से पहचान की। उसने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   

विज्ञापन


मामला कोतवाली क्षेत्र के अलीनगर असकरनपुर गांव का है। गांव में स्थित तालाब किनारे धान का खेत है। सोमवार की सुबह गांव निवासी किसान खेत की ओर गए थे। उन्हें धान के खेत में मनुष्य का अस्थि पंजर दिखाई दिया। उन्होंने गांववालों को इसकी जानकारी दी। खबर फैली तो गांव में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: थाईलैंड की महिला को मिली भारतीय नागरिकता, DM ने दिया प्रमाणपत्र; गृह मंत्रालय से की थी अपील

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल पर जुटाई जानकारी

कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से बात करके घटना की जानकारी ली। पुलिस ने पहचान कराने के लिए आसपास के जिलों में पुलिस को सूचना दी।  


यह भी पढ़ेंः- पुलिस हिरासत में मौत: दो और इंस्पेक्टरों पर गिरी गाज, पीड़ित परिवार के सीएम से मिलने के बाद हुआ एक्शन

10 दिन पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी

खबर पाकर पहुंचे गनेश कुमार ने हाथ में कंगन और फटे कपड़ों से शव की पहचान अपनी मां महरानी के रूप में की। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बनकट कामा गांव निवासी महरानी के रूप में हुई है। बेटे गनेश कुमार ने नवाबगंज कोतवाली में 10 दिन पूर्व गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई दी। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed