{"_id":"671f5d81707239dbf503f6d8","slug":"two-more-inspectors-have-been-removed-from-chinhat-thana-in-connection-with-custodial-death-case-in-lucknow-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हिरासत में मौत: दो और इंस्पेक्टरों पर गिरी गाज, पीड़ित परिवार के सीएम से मिलने के बाद हुआ एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस हिरासत में मौत: दो और इंस्पेक्टरों पर गिरी गाज, पीड़ित परिवार के सीएम से मिलने के बाद हुआ एक्शन
Mon, 28 Oct 2024 03:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:16 PM IST
सार
राजधानी में पुलिस हिरासत में मौत के मामले में दो और इंस्पेक्टरों पर गाज गिरी है। इन्हें थाने से हटा दिया गया है। पीड़ित परिवार के सीएम योगी से मिलने के बाद यह त्वरित एक्शन हुआ।
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ में पुलिस हिरासत में व्यापारी की मौत के मामले में सोमवार को दो और इंस्पेक्टरों पर गाज गिरी है। इन्हें चिनहट कोतवाली से हटा दिया गया है। एक को आशियाना तो दूसरे को गोमतीनगर विस्तार भेजा गया है। लॉकअप में मौत का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। सुबह सीएम ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात करके हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
पूरा मामला चिनहट कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती का है। यहां चचेरे भाई से पैसों के विवाद में पुलिस ने शुक्रवार को व्यापारी मोहित पांडेय को घर से उठाया था। रात में लॉकअप में रखा था। उसे छुड़ाने के लिए उसका भाई शोभाराम पहुंचा था। इस पर पुलिस ने उसे भी बंद कर दिया था। रात में लॉकअप में मोहित की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: 'मेरा सुहाग उजड़ गया...ये कागज के टुकड़े किस काम के', BJP MLA पर भड़कीं पत्नी; कस्टडी में हुई मोहित की मौत
विज्ञापन
हत्या का मुकदमा किया गया है दर्ज
लॉकअप में मोहित के साथ बंद उसके भाई शोभाराम ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि भाई को लॉकअप में टॉर्चर किया गया है। उसे पीटा गया है। तबीयत खराब होने के बाद भी उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया गया। मामले में मां की तहरीर पर चिनहट थाना इंस्पेक्टर और चचेरे भाई आदेश सहित कई लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।