{"_id":"586a91d84f1c1b0f781588ec","slug":"six-hours-jams-highways-passenger-suffering","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटे जाम रहा हाईवे, मुसाफिर बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घंटे जाम रहा हाईवे, मुसाफिर बेहाल
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर सोमवार को जाम लगने से आवागमन छह घंटे प्रभावित रहा। घंटों हाईवे जाम होने के चलते मुसाफिरों को परेशानी झेलनी पड़ी। जाम की वजह से वाहन रेंगते दिखे।
लखनऊ में पीएम की होने वाली रैली में भाग के लिए लोग वाहनों से जा रहे थे। इस वजह से जाम लग गया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस को जाम खोलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
सूबे की राजधानी लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महापरिवर्तन यात्रा रैली में शामिल होने के लिए सुबह से ही लोगों के जाने का सिलसिला शुरू हो गया था। इलाहाबाद, प्रतापगढ़ समेत अन्य जिले के लोग वाहनों पर सवार होकर लखनऊ जा रहे थे।
विज्ञापन
हाईवे पर सई नदी से लेकर दरियापुर चौराहा तक वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगने से लंबा जाम लग गया। देखते ही देखते वाहन रेंगते हुए चलने लगे। सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक जाम लगने से मुसाफिर बेहाल दिखे। कोई बस से लखनऊ जा रहा था तो कोई कार पर सवार होकर इलाहाबाद की तरफ जा रहा था।
कार से इलाहाबाद जा रहे दिनेश कुशवाहा का कहना था कि दो घंटे से जाम में फंसा हूं। अभी जाम नहीं हटा। प्रयाग डिपो की बस से लखनऊ जा रहे सतीश मिश्र व अंजनी पाठक का कहना था कि तीन घंटे से जाम लगा है। बस रुकी पड़ी है।
इससे लखनऊ पहुंचने में देरी हो रही है। जाम लगने की सूचना पर भदोखर थानेदार आरके सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वाहनों को किसी तरह निकालकर जाम हटवाया। थानेदार का कहना है कि पीएम की रैली की वजह से घंटों जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंचकर जाम हटवाया गया।