फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ghats and crops submerged; water reaches access roads

Raebareli News: घाट व फसलें डूबीं, संपर्क मार्ग पर पहुंचा पानी

Fri, 28 Aug 2026 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 28 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Ghats and crops submerged; water reaches access roads
डलमऊ में गंगा का जलस्तर बढ़ने पर घाटों तक भरा पानी। 
डलमऊ। गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को जलस्तर 98.500 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 99.360 मीटर से 86 सेमी नीचे है। इससे धान, अरहर और गन्ने की करीब एक हजार बीघे फसलें डूब गई हैं। गांवों के संपर्क मार्ग तक पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन


गंगा की तेज लहरें अब खेतों तक पहुंच गई हैं। इससे कटरी इलाके में रहने वाले लोगों में दहशत दिख रही है। बीते बुधवार को नदी का पानी चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर को पार कर 98.440 मीटर पर पहुंच गया था। इसके बाद से जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। पानी से घाट डूब गए हैं, जिससे गंगा स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कटरी इलाके के चक मलिकभीटी, जमाल नगर मोहद्दीनपुर, जहांगीराबाद, पूरे रेवती सिंह, अंबहा और बबुरा गांव के लोग बाढ़ की आशंका से सहमे हुए हैं। इन गांवों को जाने वाले मार्गों तक पानी भर रहा है। यदि यही स्थिति रही तो गांव संपर्क मार्ग से कट जाएंगे और लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाएगा। डलमऊ का सड़क और अति विशिष्ट व्यक्ति गंगा घाट भी पानी में डूब गए हैं, जिससे इन घाटों पर आना-जाना बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण दिनेश यादव, साजन यादव और अमरेश ने बताया कि धान की फसल डूब रही है। इससे फसल नष्ट होने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने प्रशासन की तैयारियों को आधी-अधूरी बताया। पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था भी नहीं हो पा रही है। एसडीएम डलमऊ प्रीति सिंह ने कहा कि बाढ़ से निपटने की सभी तैयारियां पूरी हैं। गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को बाढ़ से निपटने की जानकारी दी गई है। लेखपालों की टीमें नदी के पानी पर लगातार नजर रख रही हैं।


गंगा स्नान आज, तैयारियां अधूरी
रक्षाबंधन पर डलमऊ के विभिन्न गंगा घाटों पर लोग पहुंचकर स्नान करेंगे। तैयारियां अधूरी हैं। सड़क घाट और वीआईपी घाट के बीच में बना पुल जलमग्न हो गया है। इससे लोगों को जान जोखिम में डालकर गंगा स्नान करना पड़ेगा। बावजूद बैरिकेडिंग नहीं कराई गई है। स्नान घाटों के किनारे बने मकानों के चारों तरफ जलभराव हो गया है। नदी का पानी तेजी से आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ने लगा है। उधर, डलमऊ कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार सिंह ने बताया कि घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।



नदी में लगे रस्से से आगे से आगे जाने पर रोक
गोकना घाट पर भी गंगा नदी का जलस्तर लगातार तेजी के साथ बढ़ रहा है। घाट की सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं। पानी तेजी से धर्मशालाओं की ओर बढ़ रहा है। इससे घाट पर रहने वाले लोगों में दहशत में हैं। श्रद्धालुओं को नदी में लगे रस्से से आगे जाने पर रोक लगाई गई है। मां गंगा गोकर्ण जनकल्याण सेवा समिति ने के सचिव जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि बीते 24 घंटे में घाट पर लगभग एक मीटर पानी बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed