{"_id":"6a90988a9d0234b980042647","slug":"history-sheeter-arrested-in-fraud-case-raebareli-news-c-101-1-slko1031-166208-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: धोखाधड़ी के मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: धोखाधड़ी के मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
Fri, 28 Aug 2026 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। उन्नाव में धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर अमित सिंह को पुलिस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। सीओ लालगंज सुजीत राय ने बताया कि सरेनी थाना क्षेत्र के कहिंजर गांव निवासी अमित सिंह को पकड़ा गया है। अमित के खिलाफ धोखाधड़ी का एक मामला उन्नाव के बिहार थाने में दर्ज किया गया था। यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट उन्नाव ने चल रहा है। अमित के हाजिर न होने पर कोर्ट ने वारंट जारी किया था।
देर रात मुखबिर की सूचना पर अमित को सरेनी क्षेत्र से दबोच लिया गया। सीओ ने बताया कि रायबरेली के सरेनी, उन्नाव के बिहार थाने में अमित के खिलाफ हत्या, चोरी, जानलेवा हमला, धोखाधड़ी, गैंगस्टर समेत कुल 19 मामले दर्ज हैं। वह सरेनी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वारंट जारी होने के बाद अमित के घर की कुर्की की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। उसे पकड़ लिया गया है।